KBP Times

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Barmer Murder Case

Barmer Murder Case: राजस्थान के बाड़मेर में एक दिल दहला देने वाले मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हुआ है. जहां सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. चार बच्चों की मां और इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स वाली महिला ने पहले पति को घर छोड़कर जाने की बात कहकर अपने प्रेमी की मदद से मौत के घाट उतरवा दिया. पुलिस जांच में सामने आया कि 4 जून को 42 वर्षीय तेजाराम को शराब पिलाकर बेहोश किया गया और फिर खेत में बने टांके में फेंक दिया गया. वारदात के 15 दिन बाद पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का सनसनीखेज खुलासा कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी
महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि प्रेमी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है.

भाई ने जताया था अवैध संबंधों का शक
डीएसपी रमेश कुमार शर्मा के अनुसार, तेजाराम के भाई महेशाराम ने हत्या का मामला दर्ज करवाते हुए उसकी पत्नी नेतल और उसके प्रेमी गुमान सिंह पर शक जताया था.पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों,मोबाइल डाटा और अन्य सबूतों के आधार पर जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और यही हत्या की वजह बने.

सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती
पुलिस जांच में पता चला कि चार बच्चों की मां नेतल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी. इंस्टाग्राम पर उसके करीब 42 हजार फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान थ्री-व्हीलर टैक्सी चालक गुमान सिंह से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और उनके बीच प्रेम संबंध बन गए. तेजाराम को इसकी जानकारी मिल चुकी थी, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. पुलिस के अनुसार नेतल और गुमान सिंह ने तेजाराम को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया था. 3 जून को नेतल ने पति को फोन कर कहा कि वह उससे परेशान हो चुकी है और अपने पीहर जा रही है. इसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया.पत्नी की तलाश में परेशान तेजाराम ने गुमान सिंह को फोन किया. गुमान सिंह ने उसे धोरीमन्ना बुला लिया.

शराब पिलाकर मौत के मुंह में धकेला
जालोर से धोरीमन्ना पहुंचे तेजाराम को गुमान सिंह ने अपने साथ बैठाकर शराब पिलाई. जब वह नशे में पूरी तरह बेहोश हो गया तो आरोपी उसे टैक्सी में बैठाकर करीब 30 किलोमीटर दूर मालपुरा फांटा क्षेत्र में ले गया. वहां खेत में बने एक टांके में उसे फेंक दिया. पुलिस का मानना है कि इसी वजह से उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी ने तेजाराम का मोबाइल और बैग टांके के बाहर ही फेंक दिया और मौके से फरार हो गया.बाद में खेत मालिक की नजर शव पर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी. जांच के दौरान मोबाइल से मिले कॉल रिकॉर्ड, तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में साफ हुआ है कि अवैध संबंधों और पति से छुटकारा पाने की मंशा के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है.

यह भी पढ़ें: प्रदेश कांग्रेस में बदलाव के संकेत, गहलोत-सचिन ने साथ होने के फोटो किए शेयर

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2