KBP Times

Gold और Silver दोनों की कीमतों में गिरावट, निवेश और खरीद के लिए अच्छा अवसर

Gold and Silver prize down

Gold and Silver : निवेश करने वालों के लिए जहां आज का दिन कुछ अच्छा हो सकता है व Gold और Silver  में खरीददारी के लिए भी सही दिन है क्योंकि Gold और Silver दोनों के दामों में आज भारी गिरावट है। बुलियन मार्केट में चांदी का रेट कल की तुलना में आज 5000 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुआ है। उत्तर भारत के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये आज शुक्रवार 24 अप्रैल का सिल्वर रेट।

Metro Cities में चांदी का रेट

Silver का दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार, चंडीगढ़ आदि जगहों पर चांदी का भाव 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चेन्नई और हैदराबाद में सिल्वर रेट

दक्षिण भारत के कई शहरों में चांदी की कीमतें उत्तर भारत की तुलना में थोड़ी ज्यादा देखने को मिल रही हैं। चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का रेट करीब 2,69,900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।

इंटनेशनल मार्केट में चांदी का रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। इसकी वजह पश्चिम एशिया में जारी तनाव और सीजफायर को लेकर अनिश्चितता मानी जा रही है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। घरेलू बाजार पर भी इसका असर दिखा। यहां सोना गिरकर 1,51,277 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी गिरकर 2,40,577 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, पिछले सत्र में दोनों मेटल में हल्की बढ़त देखी गई थी। अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि ग्लोबल ट्रेंड के मुताबिक डब्ग् में आगे क्या रुख रहता है।

थम नहीं रही सोने की गिरावट, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक और फिसला

सोने की कीमत में गिरावट का सिलसिला जारी है। 24 अप्रैल की सुबह यह और सस्ता हो गया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 153690 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में भाव 153540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 900 रुपये टूटकर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,738.40 डॉलर प्रति औंस पर है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि मजबूत डॉलर और तेल की बढ़ती कीमतों ने कारोबारी धारणा को प्रभावित किया है। अमेरिकी बॉन्ड पर यील्ड बढ़ने से भी सोने के दाम में गिरावट आई। 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड लगभग 0.03 प्रतिशत बढ़कर 4.32 प्रतिशत हो गई। इससे सोने जैसी सुरक्षित-निवेश वाली संपत्तियों का आकर्षण और कम हुआ। इसके अलावा महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट के आसपास ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण बाजार में बरकरार अनिश्चितता से भी सोने की खरीद प्रभावित हो रही है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में Gold की कीमतः दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 153690 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाताः वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 140740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 153540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में सोने की कीमतः 24 कैरेट सोने की कीमत 154470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141590 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पुणे और बेंगलुरु में कीमतः इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 153540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 140740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका और यूरोप से पहले Tesla ने 6 सीटर SUV भारत में की लॉन्च

यह भी देखें : जयपुर का अजमेरी गेट अंडरपास बना खौफ का अड्डा! ट्रैफिक जाम से परेशान जनता | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2