KBP Times

अमेरिका और यूरोप से पहले Tesla ने 6 सीटर SUV भारत में की लॉन्च

Tesla launch SUV

Tesla : अमेरिका और यूरोप से पहले भारतीय सडकों पर अब लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला की 6 सीटर इलेक्ट्रिक कार दौडती दिखाई देगी। अमेरिका की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला ने अपनी लोकप्रिय 6-सीटर वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। जुलाई 2025 में भारतीय बाजार में एंट्री के बाद यह कंपनी का पहला बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च है। इस ईयू में लंबा व्हीलबेस दिया गया है, जिससे अंदर ज्यादा जगह मिलती है। कीमत की बात करें तो टेस्ला मॉडल वाई एल की एक्स-शोरूम कीमत 61.99 लाख रुपये (ऑन-रोड करीब 63.12 लाख रुपये) रखी गई है। यह स्टैंडर्ड 5-सीटर ज्मेसं डवकमस ल् से थोड़ी महंगी है, जिसकी कीमत 59.89 लाख रुपये है, जैसा कि कंपनी की वेबसाइट पर बताया गया है। Model Y L को खासतौर पर जापान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे एशिया-पैसिफिक मार्केट में लॉन्च किया गया है, जबकि चीन इसका मुख्य प्रोडक्शन और बिक्री केंद्र है। यह मॉडल अभी तक अमेरिका या यूरोप में उपलब्ध नहीं है।

प्रीमियम EV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा

भारत में, Model YL का मुकाबला Mercedes-Benz EQS SUV, Mercedes-Benz EQB और MG M9 जैसी थ्री-रो वाली लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होगा, जिनकी कीमत 70 लाख रुपये से 1.4 करोड़ रुपये के बीच है।दुनिया भर में मजबूत ब्रांड पहचान होने के बावजूद , भारत में Tesla की शुरुआत अब तक धीमी रही है। सितंबर 2025 के अंत में डिलीवरी शुरू होने के बाद से, कंपनी बिक्री बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रही है और इस साल की शुरुआत में उसने अपने 2025 के स्टॉक पर 2 लाख रुपये तक की छूट भी दी थी। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के अनुसार, Tesla ने भारत में अपने पहले छह महीनों में केवल 342 वाहनों का रजिस्ट्रेशन दर्ज किया, यानी हर महीने औसतन 60 से कम यूनिट्स की बिक्री हुई।

मार्केट परफॉर्मेंस और चुनौतियां

तुलना करें तो, भारत के लग्जरी EV सेगमेंट में बाजार की लीडर BMW ने FY 2026 में औसतन 295 इलेक्ट्रिक कारें हर महीने बेचीं, जबकि Mercedes-Benz ने लगभग 87 यूनिट हर महीने बेचीं। इन दोनों ब्रांडों को लोकल असेंबली का फायदा मिलता है, जिससे वे अपेक्षाकृत कम कीमत पर गाड़ियां बेच पाते हैं, भले ही वे Tesla से ऊपर के सेगमेंट में आती हों। इसके मुकाबले, Tesla अपनी गाड़ियां चीन से इंपोर्ट करती है और 100-110% इंपोर्ट ड्यूटी का भुगतान करती है, जिससे उसकी कारें ग्लोबल मार्केट की तुलना में काफी महंगी हो जाती हैं। भारत के लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाजार में FY 2026 के दौरान कुल 5,308 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसमें BMW, Mercedes-Benz, Volvo और Tesla जैसी कंपनियां शामिल रहीं, जिसमें Tesla की हिस्सेदारी 6% रही। प्रीमियम EV सेगमेंट में अन्य बड़े खिलाड़ी भी मौजूद हैं, जैसे Kia, MG Motor और BYD। हालांकि, Model Y L भारत में Tesla के पोर्टफोलियो को मजबूती प्रदान करता है, लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा और भारी इंपोर्ट ड्यूटी के बीच बिक्री बढ़ाना कंपनी के लिए एक चुनौती बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल महंगा फिर भी भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

यह भी देखें: Jaipur: सिटी पार्क में वसूली का खेल? न GST रसीद, न पारदर्शिता! | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2