KBP Times

आजम खान और अब्दुल्ला को मिली जमानत, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ, लेकिन चुनाव लड़ने पर पेंच बरकरार

Azam Khan Bail

Azam Khan Bail: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने दोनों की जमानत अर्जी मंजूर करते हुए उनकी सजा निलंबित कर दी है. हालांकि, अदालत ने दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग खारिज कर दी है. ऐसे में दोनों को जेल से बाहर आने का रास्ता मिल गया है, लेकिन चुनाव लड़ने की कानूनी बाधाएं फिलहाल बरकरार हैं.

जस्टिस समित गोपाल की बेंच ने सुनाया फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस समित गोपाल की सिंगल बेंच ने आजम खान और अब्दुल्ला आजम की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर फैसला सुनाया. दोनों ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए दोषसिद्धि पर रोक लगाने, सजा निलंबित करने और अंतरिम जमानत की मांग की थी. मामले में 15 अक्टूबर को सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था.

आजम को 10 साल, अब्दुल्ला को 7 साल की सजा
यह मामला अब्दुल्ला आजम खान के दो पैन कार्ड से जुड़ा है. ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में आजम खान को 10 साल और अब्दुल्ला आजम को 7 साल की सजा सुनाई थी. दोनों ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. अदालत ने फिलहाल सजा निलंबित कर दी है, लेकिन दोषसिद्धि को बरकरार रखा है.

राज्य सरकार ने की उम्रकैद की मांग
इस मामले में राज्य सरकार ने भी अलग क्रिमिनल रिवीजन याचिका दाखिल की है. सरकार ने ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा को बढ़ाकर उम्रकैद करने की मांग की है. वहीं, आजम खान से जुड़ी मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की संपत्तियों पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई भी हाल में चर्चा में रही है.

सपा सांसद बोले- आजम के बाहर आने से मजबूत होगी पार्टी
आजम खान और अब्दुल्ला आजम को जमानत मिलने पर मुजफ्फरनगर से समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आजम खान पार्टी के बड़े नेता हैं और उनके बाहर आने से निश्चित तौर पर समाजवादी पार्टी मजबूत होगी। फिलहाल हाईकोर्ट के फैसले से पिता-पुत्र को बड़ी कानूनी राहत मिली है. हालांकि, दोषसिद्धि पर रोक नहीं लगने के कारण उनकी चुनावी पात्रता से जुड़ी बाधाएं दूर नहीं हुई हैं. साथ ही, जेल से वास्तविक रिहाई अन्य लंबित मामलों और कानूनी औपचारिकताओं पर निर्भर करेगी.

यह भी पढ़ें; चक्रवात अर्नब का कहर: आंध्र-ओडिशा में 5 मौतें, राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Azam Khan Bail

आजम खान और अब्दुल्ला को मिली जमानत, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ, लेकिन चुनाव लड़ने पर पेंच बरकरार

Arnab cyclone

चक्रवात अर्नब का कहर: आंध्र-ओडिशा में 5 मौतें, राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Narendra Modi

“कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?…” MLC चुनाव के नतीजों पर PM नरेंद्र मोदी ने कसा तंज

Ram Setu

जयपुर की छोटी चौपड़ पर दिखेगा राम सेतु निर्माण का अद्भुत नजारा, 42 फीट चौड़ी और 36 फीट ऊंची बनेगी भव्य झांकी

Katrina Kaif

मां बनने के बाद बढ़े वजन पर ट्रोल हुईं कैटरीना कैफ, बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं पीछे क्यों लौटूं?

DA Hike 2026

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़कर 63% हुआ, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

Spain Train Accident

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों में टक्कर, 39 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Narendra Modi

“मोदी कहीं नहीं जाएगा…” खरगे की ‘बाप’ वाली विवादित टिप्पणी पर BJP का पलटवार

Diwali 2026

Diwali 2026: दिवाली पर चाहिए मां लक्ष्मी का आशीर्वाद? सफाई के दौरान घर से हटा दें ये चीजें

2

2