KBP Times

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, 1.72 लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा न्यूजीलैंड

India-New Zealand

India-Newzealand : भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यपारिक साझेदारी का नया दौर शुरु हुआ है। न्यूजीलैंड की यात्रा पर गए पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसमें 18 बड़े फैसले और 10 समझौतों पर साइन किए गए। दोनों नेताओं ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना बढ़ाकर करीब 35 हजार करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा।

दोनों देशों के बीच स्ट्रैटेजिक रिश्ता

दोनों देशों ने अपने रिश्तों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस साल रिकॉर्ड 9 महीने में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुआ है। न्यूजीलैंड अगले 15 सालों में भारत में 1.72 लाख करोड़ (20 अरब डॉलर) रुपये निवेश करेगा। साथ ही विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में भी मदद करेगा। मोदी 6 से 11 जुलाई तक अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। वे आज ही नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यह 40 साल बाद किसी भारतीय पीएम की न्यूजीलैंड यात्रा है। इससे पहले 1986 में राजीव गांधी न्यूजीलैंड गए थे।

मोदी बोले- भारत-न्यूजीलैंड रिश्ते रणनीतिक साझेदारी के नए दौर में
ऑकलैंड में बिजनेस और स्पोट्र्स एंगेजमेंट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते एक नए मोड़ पर हैं। उन्होंने कहा- आज हम अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी से जोड़ रहे हैं। यह सिर्फ कूटनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि साझा भविष्य के लिए हमारा नया संकल्प है।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच कई मुद्दों पर बनी सहमति

रक्षा और सुरक्षा

रक्षा सहयोग को और मजबूत किया जाएगा।
दोनों देशों के बीच नियमित नौसैनिक अभ्यास होंगे।
समुद्री सुरक्षा, हाइड्रोग्राफी और लॉजिस्टिक्स में सहयोग बढ़ेगा।
आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, ड्रग तस्करी, संगठित अपराध और मानव तस्करी के खिलाफ मिलकर कार्रवाई होगी।

व्यापार और अर्थव्यवस्था

2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य।
भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर साइन।
निवेश, व्यापार और उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ेगा।
पर्यटन बढ़ाने के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की दिशा में काम होगा।
कृषि, डेयरी, बागवानी, कीवीफ्रूट, सेब और शहद उत्पादन में साझेदारी बढ़ेगी।
पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में भी समझौता हुआ।

शिक्षा, विज्ञान और तकनीक

शिक्षा, रिसर्च, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और नई तकनीकों में सहयोग बढ़ेगा।
छात्र, यूनिवर्सिटी और रिसर्च संस्थानों के बीच साझेदारी मजबूत होगी।
क्लाइमेट टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर साथ काम किया जाएगा।
आपदा प्रबंधन में भारत की छक्ड। और न्यूजीलैंड की एजेंसी के बीच समझौता हुआ।

संस्कृति, खेल और लोगों के रिश्ते

भारत-न्यूजीलैंड खेल सहयोग योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
हाई-परफॉर्मेंस स्पोट्र्स, स्पोट्र्स साइंस और कोचिंग में सहयोग होगा।
सांस्कृतिक सहयोग और समुद्री विरासत संरक्षण पर समझौते हुए।
दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाया जाएगा।

विदेश नीति और वैश्विक मुद्दे

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और नियम-आधारित व्यवस्था का समर्थन।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार और भारत की स्थायी सदस्यता के लिए न्यूजीलैंड ने समर्थन दोहराया।
आसियान और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें : बेहद मंहगे और लग्जरी प्रोपर्टी में उछाल, गुरुग्राम में 18 करोड़ के सभी फ्लैट बिके

यह भी देखें : राजस्थान कांग्रेस में दो पॉवर सेंटर? क्या अशोक गहलोत के रहते CM बन पाएंगे पायलट? | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2