KBP Times

लाल निशान पर खुला घरेलू बाजार, Sensex 578 अंक गिरा, निफ्टी भी down

Bazaar down

Bazaar: भारत हो या एशियाई बाजार, दुनिया के अधिकतर बाजारों में बिकवाली के चलते स्टॉक मार्केट भी युद्व की आग में झुलस गए हैं। अधिकतर सेक्टर्स के निफ्टी इंडेक्स फिलहाल लाल हैं। भारतीय घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 की गिरावट आई । फिलहाल सेंसेक्स 359.52 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 78,156.97 और निफ्टी 50 भी 73.50 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 24,304.60 पर है।

मार्केट धड़ाम

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव- पश्चिमी एशिया में चल रही जंग को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान तो हुआ है लेकिन अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है। बातचीत आगे बढ़ नहीं पा रही है, जिससे बाजार में घबराहट है।

देशी-विदेशी निवेशकों की बिकवाली

अधिकतर दिनों में जब विदेशी निवेशक धड़ाधड़ बिकवाली करते थे तो घरेलू संस्थागत निवेशक खरीदारी कर मार्केट को संभालने की कोशिश करते थे। हालांकि 22 अप्रैल को ऐसा हुआ कि विदेशी और देशी, दोनों संस्थागत निवेशकों ने ताबड़तोड़ बिकवाली की जिसके चलते आज मार्केट पर दबाव बना। एफआईआई ने 22 अप्रैल को ₹2078 करोड़ के शेयरों की नेट बिकवाली की तो डीआईआई ने ₹1048 करोड़ के शेयरों की नेट बिकवाली की।

कच्चे तेल में उबाल

अमेरिका और ईरान के बीच सहमति नहीं बनने और होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी पर कच्चा तेल फिर उबल पड़ा और प्रति बैरल यह 100 डॉलर के पार चला गया। इसकी आंच में दुनिया के अधिकतर बाजार झुलस गए। कच्चे तेल की महंगाई ने महंगाई बढ़ने की तेज रफ्तार, चालू खाते के घाटे में उछाल और मैक्रो लेवल पर अस्थिरता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका और यूरोप से पहले Tesla ने 6 सीटर SUV भारत में की लॉन्च

कमजोर रुझान

अमेरिकी मार्केट में नास्डाक और एसएंडपी500 ओवरनाइट ग्रीन बंद हुए लेकिन यूरोपीय मार्केट में हाहाकार रहा। एशिया के भी सभी अहम बाजारों में आज बिकवाली की आंधी चल रही।जापान का निक्केई 225, सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स, ताइवान का ताइवान वेटेड और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट 1-1% से अधिक टूट गया तो चीन का शंघाई कंपोजिट भी करीब 0.75% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब आधा फीसदी कमजोर हुआ है।

यह भी देखें : राजस्थान बार काउंसिल चुनाव 2026 में बवाल! जयपुर हाईकोर्ट में फर्जी वोटिंग पर हंगामा, मतदान स्थगित

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2