KBP Times

युद्व विराम पर टिका सेंसेक्स 1300 अंक चढ़कर 78,200 पर कर रहा कारोबार

Share Market rise

Bazaar : ईरान और अमेरिका के बीच दुबारा बातचीत की संभावनाओं पर टिका शेयर बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। आज यानी बुधवार 15 अप्रैल को सेंसेक्स 1300 अंक चढा है जिससे निवेशकों ने राहत की सांस ली है। निफ्टी में भी 400 अंकों की तेजी है, ये 24,250 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में ऑटो, आईटी, मेटल और बैंकिंग सेंक्टर के शेयरों में ज्यादा खरीदारी है।

शेयर बाजार में तेजी की वजह

अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा बातचीत शुरू होने की खबरों से ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव माहौल है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। दूसरे ब्रेंट क्रूड के दाम गिरकर 100 प्रति डॉलर बैरल के नीचे आ गए हैं, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी राहत है। तीसरे अमेरिकी बाजार के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने और एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख की वजह से घरेलू बाजार में चौतरफा खरीदारी हो रही है।

यह भी पढ़ें : UNDP की रिपोर्ट में चेतावनी, युद्व के असर से भारत में बढ़ेगी महंगाई और गरीबी

सपोर्ट और रेजिस्टेंस

सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है।

यह भी देखें : Jaipur: रैगर समाज ने मनाई बाबा साहेब की जयंती, भामाशाह राजेंद्र केडिया रहे मुख्य अतिथि

सेंसेक्स 703 अंक गिरकर बंद हुआ था

शेयर बाजार में 13 अप्रैल को गिरावट रही। सेंसेक्स 703 अंक (0.91ः) नीचे 76,848 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 208 अंक (1.16ः) गिरकर 23,843 पर आ गया। कारोबार में ऑटो और थ्डब्ळ शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2