KBP Times

सेंसेक्स 600 अंक उछला, निफ्टी 23,700 के पार; लगातार तीसरे दिन भी तेजी

sharemarket

Business market : मजबूत ग्लोबल संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते बाजार का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है। यही वजह रही कि भारतीय शेयर बाजारों में आज 18 मार्च को लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 600 अंकों से भी अधिक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 23,700 के पार पहुंच गया। सबसे अधिक तेजी आईटी कंपनियों के शेयरों में देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के इंडेक्स भी हरे निशान में रहे। सुबह 10ः50 बजे के करीब, सेंसेक्स 596.02 अंक यानी 0.78 की बढ़त के साथ 76,666.87 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 179.85 अंक या 0.76 चढ़कर 23,761.00 के स्तर पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में आज की इस तेजी के पीछे बड़े कारण रहे-

वैल्यू बायिंग की। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 2.5 % चढ़ा और लगातार 6 दिनों की गिरावट का सिलसिला टूट गया। कई आईटी शेयर 3 % से ज्यादा बढ़े।

2. कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता

कच्चे तेल की कीमतों ने भी बाजार को सहारा दिया। ब्रेंट क्रूड की कीमत बुधवार को करीब 1.46 % गिरकर 101.9 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। इससे महंगाई और आयात बिल को लेकर चिंता कुछ कम हुई। जियोजित इनवेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटजिस्ट्स, वीके विजयकुमार ने बताया, “युद्ध को लेकर अनिश्चितता के बावजूद बाजार में रिकवरी आई है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि कच्चा तेल करीब 102 डॉलर के आसपास ही बना हुआ है और 120 डॉलर के पार जाने का डर फिलहाल सच नहीं हुआ, जो बाजार के लिए राहत भरा संकेत है।”

3. मजबूत ग्लोबल संकेत

ग्लोबल बाजारों से भी आज अच्छे संकेत मिले। एशियाई बाजारों में साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 4 % चढ़ा, जबकि जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 2% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजार भी पिछले सेशंस में बढ़त के साथ बंद हुए थे, जिसका असर भारतीय बाजार पर दिखा।

4. निचले स्तर पर खरीदारी

निचले लेवल पर खरीदारी ने सेंसेक्स और निफ्टी को सपोर्ट किया। इस हफ्ते अब तक सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 2 परसेंट की तेजी आ चुकी है। इससे पिछले हफ्ते दिखी कई सालों की सबसे बड़ी गिरावट की कुछ भरपाई हुई है। आमतौर पर ऐसी बड़ी गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी दिखती है। निवेशक गिरावट का लाभ उठाते हुए अच्छे और मजबूत शेयरों को कम वैल्यूएशन पर खरीदते हैं। इसे ही वैल्यू बाइंग कहा जाता है। इससे इंडेक्स को सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें : LPG के बाद अब दूग्ध का संकट, गैस किल्लत के साथ डेयरी की चिंता

5. इंडिया VIX में गिरावट

शेयर बाजार के निवेशकों में मौजूद अस्थिरता का संकेत देने वाला, इंडिया VIX इंडेक्स बुधवार को 5 परसेंट गिरकर 18.84 पर आ गया। VIX में गिरावट से पता चलता है कि निवेशकों की चिंता कम हुई है और रिस्क लेने की क्षमता बेहतर हुई है, जो आम तौर पर शेयर मार्केट में स्टेबिलिटी और ऊपर की ओर बढ़ने में मदद करता है।

टेक्निकल चार्ट्स से क्या मिल रहे संकेत?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स का मानना है कि निफ्टी ने 23,600 का लेवल हासिल करने के बाद मोमेंटम बनाए रखा है। उन्होंने कहा, “23,700 का स्तर बाजार के लिए एक चुनौती बन सकता है। अगर निफ्टी इस स्तर को मजबूती से पार करता है, तो यह 23,990 तक जा सकता है। अगर शुरुआत में थोड़ी कमजोरी आती है, तो 23,550 का स्तर संभालकर रखना जरूरी होगा, तभी बाजार आगे बढ़ पाएगा। लेकिन अगर यह स्तर टूटता है, तो निफ्टी 23,300 से 23,130 के बीच जा सकता है। हालांकि, बड़ी गिरावट की संभावना कम है।”

यह भी देखें : UGC नियमों पर फिर घमासान! करणी सेना का बड़ा ऐलान | 19 मार्च सुनवाई से पहले धरने की चेतावनी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Space arms fix in america

अंतरिक्ष में अमेरिका ने तैनात किए हथियार, चीन, रुस के साथ युद्व हुआ तो होगा भारी नुकसान

Mayor election in state

प्रदेश के 5 नगर निगमों में बोर्ड बनाने के लिए जोड़-तोड़, 305 निकायों में अध्यक्ष चुनाव के नामांकन शुरू

India-Afghanistan match

भारत-अफगानिस्तान दूसरा T-20 आज, सूर्यवंशी खेलेंगे या नहीं इस पर असमंजस

Malesiya PM And Bollywood songs

मलेशियाई PM अनवर का बॉलीवुड गीतों से लगाव, BRICS नेताओं के साथ गानों की रील

UPI Payment

UPI से 2,000 रुपये तक पेमेंट पर पर कोई चार्ज नहीं, बड़े पेमेंट पर दुकानदारों से ली जा सकती है फीस

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

2

2