Iran-Israel war effect: LPG संकट के कारण देश के विभिन्न राज्यों में सिलेंडरों के लिए लोगों को लंबी लाइनें लगानी पड़ रही है. सरकार को सिलेंडर से जुड़े नियमों में बदलाव करने पड़े हैं। गैस संकट के बीच अब एक एक संकट से दस्तक दे दी है. वो है डेयरी क्षेत्र।
LPG संकट की चपेट में डेयरी
दूध को सुरक्षित रखने के लिए भारी मात्रा में LPG की जरूरत पड़ती है. दूध को सही तापमान पर गर्म करके उसे पॉश्चराइजेशन करना पड़ता है, जिसमें काफी गैस की जरूरत पड़ती है. इसी तरह से उसकी प्लास्टिक पैकेजिंग और कार्टन में भी गैस की जरूरत होती है. गैस की दिक्कत की वजह से कंपनियां प्लास्टिक पैकिंग तैयार नहीं कर पा रही है. महाराष्ट्र के डेयरी सेक्टर सबसे बड़े संकट का सामना कर रही है. गोवर्धन डेयरी के फाउंडर देवेंद्र शाह ने भी इस संकट पर बात की और बताया कि उनके पास पैकेजिंग मटेरियल का स्टॉक सिर्फ 10 दिन का है. अगर यह संकट जल्द खत्म नहीं हुआ तो दूध की पैकेजिंग और सप्लाई अटक जाएगी. पैकिंग वाले दूध की सप्लाई पर गैस संकट ने असर डाला है.
दूध सप्लाई पर संकट
ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है. गैस किल्लत के चलते दूध की सप्लाई अटक सकती है. डेयरी सेक्टर को गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. डेयरी मालिकों का कहना है कि LPG संकट के कारण दूध की प्रोसेसिंग, पाश्चुरीकरण और पैकेजिंग का काम प्रभावित हो रहा है और अगर ये संकट जल्द खत्म नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में दूध की सप्लाई रोकनी पड़ सकती है. गैस संकट खत्म नहीं हुआ तो 10 दिन में स्थिति भयानक हो सकती है.
यह भी पढ़ें : SBI, HDFC, TCS जैसी 50 कंपनियों का भारी नुकसान, और कितना गिरेगा शेयर बाजार?
कैसे बिगड़े हालात ?
दरअसल भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है. वो 40 से ज्यादा देशों से तेल खरीदता है और मिडिल ईस्ट से गैस की खरीद करता है. भारत अपनी जरूरत का 88 फीसदी कच्चा तेल, 50 फीसदी प्राकृतिक गैस और 60 फीसदी LPG इंपोर्ट से पूरा करता है. 28 फरवरी को इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुई जंग के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया. इस रास्ते से ग्लोबल एनर्जी सप्लाई का 20 फीसदी और भारत के तेल और गैस का 50 से 55 फीसदी हिस्सा गुजरता है. इस रास्ते के बंद होने के बाद से भारत गैस और तेल का आयात नहीं कर पा रहा है, जिसकी वजह से रिजर्व स्टॉक पर निर्भरता बढ़ गई है और देश में गैस का संकट पैदा हो गया है.
यह भी देखें : खाकी बनी परिवार, Udaipur Police ने निभाया रिश्ते का फर्ज | KBP Times



