KBP Times

क्रिकेट : जो हालत पाक की वही इंग्लैण्ड की, प्रमुख प्रतिद्वंदी टीमों की एक तरफा जीत से आकर्षण खोने का डर

cricket matches

India-Pakistan match: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच मुकाबला बराबरी वाला नहीं रह गया है, विभिन्न क्रिकेट टूर्नामेंटों में पिछले नौ मैचों में भारत ने पाकिस्तान पर लगातार एक तरफा जीत हासिल की है। दोनों देशों सहित एशियाई क्षेत्र में जिस तरह से भारत पाक के बीच मैच को लेकर क्रेज रहता है उससे ना सिर्फ आयोजकों बल्कि चैनलों को भी भारी लाभ होता है यही कारण है कि बाजार के लिए भारत पाक मैच एक ब्रांड बन गया। लेकिन पाकिस्तान की क्रिकेट टीम लगातार मैच हार रही है उससे पाक दर्शकों को तो निराशा होगी , सवाल यह है कि दूसरे देशों में पाक क्रिकेट समर्थकों को भी एक तरफा जीत से भविष्य में होने वाले मुकाबले के प्रति उत्सुकता कम हो सकती है ?

डर का कारण

भारत और पाकिस्तान का मैच हो या इंग्लैण्ड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच, करोडों दर्शकों की इन मैचों को देखने की दीवानगी हद से पार होती है। इसी का फायदा आयोजकों और मैच के प्रसारणकर्ताओं को भरपूर मिलता है। जब भी चिर प्रतिद्वंदी टीमों के बीच मुकाबला होता है तो दोनों ओर से मजबूत बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग देखने लाखों दर्शक स्टेडियम पहुंचते है और करोडों लोग टीवी स्क्रीन के सामने बैठ जाते हैं। मैच का रोंमाच एक एक गेंद में बढता जाता है। एक तरफ भारत में क्रिकेट फैंस पाक पर जीत को लेकर जश्न मना रहे हैं वहीं दूसरी ओर प्रसारणकर्ता और कॉरपोरेट जगत को यह चिंता होने लगी है कि लगातार एक तरफा जीत भारतीय टीम को उत्साहित तो कर रही है लेकिन दूसरे पक्ष का एक बडा वर्ग उदासीन होकर ऐसे मैचों से मूंह ना मोड ले। यदि ऐसा होता है कि जो भारी मुनाफा विज्ञापनों और प्रसारण अधिकारों से मिलता है उनमें कमी आ जाएगी।

इंग्लैण्ड के साथ भी ऐसा ही

दक्षिण एशिया में जिस तरह से भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच सुपर हॉट मुकाबला कहलाता है उसी तरह से इंग्लैण्ड और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच को लेकर भी यूरोप और एशिया के कुछ देशों में क्रेज देखा जाता रहा है। दोनों देशों के बीच एशेज सीरीज सबसे बडा मुकाबले वाली सीरीज कहलाती है इस सीरीज में दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबले को देखने लाखों लोग टीवी के सामने और स्टेडियम में बैठते हैं। लेकिन पिछले कई वर्षो से इंग्लैण्ड टीम की परफॉरमेंस में गिरावट आई है, वो ऑस्ट्रेलिया के साथ कई मुकाबले हारी है और अभी हाल में संपन्न हुई एशेज सीरीज भी गंवा चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की एक तरफा जीत ने भी इंग्लैण्ड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हॉट मैच की उत्सुकता कम कर दी है और मैच देखने वाले दर्शकों की संख्या भी घट गई है।

यह भी पढ़ें: भारत-पाक मैच को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल, संजय राउत बोले ‘यह जय शाह बनाम पाकिस्तान मैच है’

मैच फिक्स का अंदेशा

अब अंदेशा यह पैदा हो रहा है कि कहीं बाजार के बडे खिलाडी मुकाबले को हॉट बनाने के लिए कहीं मैच फिक्स ना करने लग जाएं। जैसे एक टीम दो मैच जीत जाती है तो दूसरी टीम को तीसरा मैच जिता दिया जाए ताकि चौथा मैच रोमांचक बन जाए जो भारी मुनाफा दे जाए।

यह भी देखें : “मैं आपका ऋणी होता जा रहा हूं” बलाई समाज के कार्यक्रम में भावुक हुए भामाशाह | Ambedkar Community

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

2

2