KBP Times

भारत-पाक मैच को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल, संजय राउत बोले ‘यह जय शाह बनाम पाकिस्तान मैच है’

oppositions oppose

T20 world cup : भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले देश में सियासी बयानबाजी शुरु हो गई है. कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने इस मैच को लेकर पाकिस्तान और मैच के आयोजन को लेकर सवाल उठाए हैं.

‘यह भारत-पाक मैच नहीं’-संजय राउत

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने भारत-पाक मैच को लेकर अलग आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भारत-पाक मैचों से बड़े स्तर पर सट्टेबाजी होती है. मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राउत ने कहा, यह भारत-पाकिस्तान मैच नहीं है, यह जय शाह बनाम पाकिस्तान मैच है. देश की जनता यह मैच नहीं चाहती. उन्होंने जय शाह का नाम लेते हुए बयान दिया. जय शाह अभी आईसीसी से जुड़े अहम पद पर हैं. उनके पिता अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं. जय शाह की ओर से इस बयान पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

पाकिस्तान को दुश्मन की तरह देखें -रंधावा

कांग्रेस सांसद और राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने साफ कहा कि पाकिस्तान भारत का दुश्मन है और उसके साथ वैसा ही व्यवहार होना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत का पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए. रंधावा ने यह भी कहा कि सीमा पर रहने वाले लोग बेहतर जानते हैं कि पाकिस्तान किस तरह भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर चला रहा है. उनके मुताबिक ऐसे हालात में खेल संबंधों पर भी सोचने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें : भारत-पाक मैच में मंडराया बारिश का खतरा, फैंस कर रहे ना होने की दुआ

पहले बहिष्कार, फिर खेलने का फैसला

विपक्षी पार्टीयों के नेताओं के यह बयान उस समय आए हैं जब पाकिस्तान ने पहले इस ग्रुप मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया था, लेकिन बाद में अपना निर्णय बदल दिया. पाकिस्तान टीम ने शुरुआत में बांग्लादेश के समर्थन में मैच न खेलने की बात कही थी. बताया गया कि बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मैचों का स्थान बदलने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने मंजूर नहीं किया. इसके बाद विवाद बढ़ा था.

पीसीबी अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष हैं और पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी हैं, रविवार को मैच देखने कोलंबो पहुंचेंगे. खबर है कि वह मैच के दौरान आईसीसी अधिकारियों से भी बातचीत कर सकते हैं.

यह भी देखें : “वकील साहब आप टाइम पर आओ!” जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल बना ट्रैफिक जाम का अड्डा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2