KBP Times

पाक-अफगानिस्तान में छिड़ा युद्व, अफगानिस्तान ने कहा हमले में 55 पाक सैनिकों की मौत तो पाक का दावा 133 लड़ाके मारे

Pak afghan war

Pak-Afghan War : अफगानिस्तान और पाकिस्तान में युद्व छिड गया है। दोनों देशों के बीच पिछले एक सप्ताह से धमकियों की बयानबाजी चल रही थी। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर उसकी सीमा के पास आतंकवादी संगठनों का पनाह देने और ब्लूचियों को बरगलाने का आरोप लगा कर गत् रविवार को तडके एयरस्ट्राइक की थी। उसके जवाब में अफगानिस्तान ने अब पाक पर हमला बोला है। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इस हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया।

दोनों ओर से दावे

अफगान सरकार का दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उसके पास हैं। पाकिस्तानी सेना के एक हेडक्वॉर्टर और 19 चौकियों पर भी कब्जा कर लिया गया है। वहीं, पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जवाबी कार्रवाई करते हुए पाक सरकार ने ऑपरेशन गजब लिल हक शुरू किया है। पाकिस्तान की वायुसेना ने काबुल, नंगरहार प्रांत समेत कई शहरों में एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तान का दावा है कि अब तक 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हैं। 27 तालिबान चौकियां तबाह कर दी गई हैं और 9 पर कब्जा कर लिया गया है। पाक रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमारे सब्र की सीमा पार हो चुकी है, अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध छिड़ गया है।
पाकिस्तानी सूचना मंत्री ने यह वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है। वीडियो में पाकिस्तानी एयरफोर्स ने अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिका प्रांत में स्ट्राइक के फुटेज हैं।

कई बॉर्डर इलाकों में अभी भी संघर्ष जारी

नंगरहार, नूरिस्तान, कुनार, खोस्त, पक्तिया और पक्तिका जैसे बॉर्डर इलाकों में दोनों पक्षों में संघर्ष जारी है। ये चौकियां नंगरहार के गोश्ता जिले और कुनार प्रांत में डूरंड लाइन के पास स्थित है। पाकिस्तान ने 22 फरवरी को अफगानिस्तान के भीतरी इलाकों में हवाई हमले किए थे। उसका कहना था कि ये हमले पाकिस्तानी तालिबान और इस्लामिक स्टेट से जुड़े ठिकानों पर किए गए हैं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बताया था कि यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी और जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसे ऑपरेशन किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : “PM मोदी के इजरायल से निकलते ही अमेरिका ईरान पर हमला कर दें…” ओवैसी के बयान से हड़कंप

पाकिस्तानी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले अफगान सैनिक

अफगान डिफेंस फोर्सेज के सैनिक पाकिस्तान पर हमले से वापसी के बाद नंगरहार प्रांत के बेहसूद जिले में उन परिवारों से मिले, जिनके सदस्य पिछले हफ्ते पाकिस्तानी हमले में मारे गए थे। हमले में परिवार के अधिकांश सदस्य जान गंवा चुके हैं और एक नाबालिग बच्चा ही जीवित बचा है। सैनिकों ने घर पहुंचकर परिजन से मुलाकात की और संवेदना जताई। उन्होंने बताया कि हमले के बाद काउंटर-ऑपरेशन चलाया गया और कार्रवाई के जरिए जवाब दिया गया।

यह भी देखें : “SC-ST और OBC पर अत्याचार?” UGC के समर्थन में भीम आर्मी का जयपुर में बड़ा धरना |

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2