KBP Times

कर्नाटक में मुख्यमंत्री को बदलने जा रही है कांग्रेस, सियासी अटकलों का दौर तेज

rahul and dk shivkumar

Karnatak Politics: कर्नाटक में कांग्रेस अपना मुख्यमंत्री बदलने जा रही है। इस सवाल के जवाब में राजनीति गलियारों में अटकलों का दौर तेज हो गया है। उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के अगले ही दिन उप मुख्यमंत्री ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बुधवार 14 जनवरी की सुबह एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में डिप्टी सीएम ने लिखा, प्रयास विफल हो जाए तो भी प्रार्थना विफल नहीं होती।

डीके शिवकुमार के पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के पोस्ट ने कर्नाटक की राजनीति में हलचल तेज कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीके शिवकुमार कई बार कांग्रेस की आलाकमान से मिलकर कर्नाटक की सत्ता पाने की अर्जी लगा चुके हैं। लेकिन इसके साथ ही वे सीएम सिद्दरमैया के साथ नाश्ते की टेबल पर भी आए हैं।

डीके शिवकुमार कई बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को बता चुके हैं कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार के 2.5 साल पूरे हो गए हैं और अब उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का समय आ गया है। लेकिन अभी तक इस बारे में किसी भी नेता ने कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें : भारत में सर्जियो गोर ने संभाला अमेरिकी राजदूत का पद, जानें क्या कुछ कहा?

राहुल गांधी का कर्नाटक दौरा

कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी की खींचतान के बीच राहुल गांधी ने यह कर्नाटक दौरा किया है। कांग्रेस नेता ने पहले सीएम और डिप्टी सीएम से अलग-अलग मुलाकात कीं और फिर बाद में दोनों को एक टेबल पर लाकर भी बातचीत की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी ने सीएम सिद्दरमैया से कर्नाटक के अगले बजट सत्र को लेकर बात की। वहीं सिद्दरमैया ने इस बात का खंडन किया कि राहुल गांधी से किसी भी राजनीतिक विषय पर चर्चा नहीं हुई।

यह भी देखें : जयपुर के पतंग बाजारों का अनोखा नजारा, थीम पतंगें बनीं आकर्षण का केंद्र 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2