KBP Times

AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस वर्कर्स की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

India AI Impact Summit 2026

India AI Impact Summit 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान शुक्रवार को इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और मोदी विरोधी नारे लगाए. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. ये सभी इंडियन यूथ कांग्रेस के नेता है. चारों आरोपियों की पहचान हो चुकी है. दिल्ली पुलिस ने IYC के प्रेसिडेंट उदय भानू से भी पूछताछ की. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं को आज(21 फरवरी) पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस दौरान भारी सिक्योरिटी तैनात की गई है.

“देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी”
वहीं दूसरी तरफ बीजेपी लगातार कांग्रेस को घेर रही है. इसी कड़ी में भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विश्व AI शिखर सम्मेलन में जहां एक तरफ भारत की प्रतिभा का प्रदर्शन देखने को मिला तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला. इसे केवल नकारात्मक राजनीति कहकर नहीं छोड़ा जा सकता है. इस समय पूरा देश इस विषय को लेकर आक्रोशित है. मुझे लगता है कि ऐसे कृत्य के लिए देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी. अभी तक राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत के प्रति निंदनीय बयान देते थे लेकिन अब उनके सिपाही भारत की धरती पर भी विदेशी महमानों के सामने भारत की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पहले की तरह रहेगी, ट्रम्प बोले, ‘समझौते पर कोई असर नहीं’

“पूरे देश को शर्मसार कर दिया”
JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने इंडिया AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरोध पर कहा कि ये कांग्रेस का अब तक का निकृष्टतम आचरण था. उन्होंने पूरे देश को शर्मसार कर दिया. ये वैश्विक मंच है AI तकनीक में भारत एक बड़े प्लेयर के तौर पर उभर रहा है और ऐसे में, जब पैक्स सिलिका जैसे अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन में भारत शामिल हो रहा है. उस समिट में ऐसे दृश्य से उपस्थित करके राहुल गांधी के जो भी साथी हैं, उन्होंने देश को कहीं न कहीं निराश किया है.

“ये कितनी शर्म की बात है”
उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ये कितनी शर्म की बात है और कितनी निंदनीय है कि जहां देश और दुनियाभर के 100 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री अन्य वरिष्ठ मंत्रिमंडल के साथी और उनके सभी प्रतिनिधि आ रहे हैं और वहां ये देश का किस तरह का दर्शन पूरी दुनिया के सामने कराना चाहते हैं. मैं इसकी निंदा करता हूं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

2

2