KBP Times

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी रहेगी जंग! ईरान में सीजफायर से डोनाल्ड ट्रंप का साफ इनकार

Donald Trump

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि वो ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता करने के लिए तैयार नहीं है. ईरान ने समझौता करने के लिए जो शर्तें रखी हैं वो स्वीकार करने लायक नहीं है. हालांकि ट्रंप की तरफ से यह नहीं बताया गया कि शर्ते क्या हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि अगर कोई समझौता होता तो उसमें यह शर्त जरूर होगी कि ईरान पूरी तरह अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ दे.

“उसकी शर्तें मजबूत होनी चाहिए”
अमेरिकी राष्ट्रपति (Donald Trump) ने कहा कि ईरान अगर समझौता करना चाहता है तो मैं उसके लिए अभी तैयार नहीं हूं. लेकिन भविष्य में कोई समझौता होता है तो उसकी शर्तें मजबूत होनी चाहिए. ट्रंप ने साफ किया कि युद्धविराम या समझौते की एक बड़ी शर्त होगी कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह छोड़ दे. अमेरिका लंबे समय से ईरान के परमाणु कार्यक्रम का विरोध करता आया है. ऐसे में अब जब अमेरिका-इजरायल की जंग तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गई है तो हमलों की वजह से मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ रहा है. जिसका असर वैश्विक व्यापार और ऊर्जा बाजार पर भी पड़ रहा है. युद्ध की वजह से तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिति वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है. अमेरिका उन देशों से मदद मांग रहा है कि जिनका तेल व्यापार होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरता है. होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है.

यह भी पढ़ें: LPG संकट पर सरकार की लोगों से अपील, पैनिक बुकिंग से बचे, जब जरूरत हो तब बुकिंग करें

“ईरान की सैन्य ताकत और कमजोर हो सकती है”
वहीं डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिकी हमलों में ईरान के कई मिसाइल और ड्रोन सिस्टम नष्ट कर दिए गए हैं. जिससे ईरान की सैन्य ताकत और कमजोर हो सकती है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरानी नेता मोजतबा खामेनई को लेकर सवाल भी उठाया है. उन्होंने कहा कि अभी तक यह साफ नहीं है कि वो जीवित हैं या नहीं. ट्रंप ने पेट्रोल कीमतों को लेकर अमेरिकी लोगों की चिंता को भी खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि तेल-गैस की कीमतें युद्ध खत्म होने के बाद कम हो जाएंगी.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2