KBP Times

LPG संकट पर सरकार की लोगों से अपील, पैनिक बुकिंग से बचे, जब जरूरत हो तब बुकिंग करें

LPG Crisis

LPG Crisis: नई दिल्ली में आज(14 मार्च) पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जहां तक कच्चे तेल और रिफाइनरियों का सवाल है, हमारे पास कच्चे तेल की पर्याप्त आपूर्ति है, और हमारी रिफाइनरी भी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं. खुदरा दुकानों पर स्टॉक खत्म होने की कोई भी घटना सामने नहीं आई है, पेट्रोल और डीज़ल भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं. हम अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए घरेलू स्तर पर ही पर्याप्त पेट्रोल और डीज़ल का उत्पादन करते हैं इसलिए हमें आयात करने की कोई ज़रूरत नहीं है.

“LPG आपूर्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है”
सुजाता शर्मा ने आगे कहा कि जहां तक प्राकृतिक गैस का सवाल है कल मैंने आपका ध्यान सरकार के इस उद्देश्य की ओर दिलाया था जहां भी व्यावसायिक उपभोक्ताओं को अपनी LPG आपूर्ति में कठिनाइयों या रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें PNG कनेक्शनों पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए. इस उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए GAIL (गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड) ने विभिन्न CGD ऑपरेटरों के साथ एक बैठक की और उन्हें सलाह दी कि जहां भी संभव हो, सभी पात्र व्यावसायिक उपभोक्ताओं को PNG कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेज़ी लाई जाए.

“स्टॉक खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है”
संयुक्त सचिव (Petroleum and Natural Gas Ministry) ने कहा कि LPG सप्लाई के बारे में मुझे यह कहना होगा कि मौजूदा भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए यह हमारे लिए चिंता का विषय बना हुआ है, हालांकि अब तक स्टॉक खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. मैं एक खास बात पर फिर से ज़ोर देना चाहूंगी कि पैनिक बुकिंग करने के मामले अभी भी बहुत ज़्यादा हैं. जो आंकड़ा मैंने कल आपके साथ शेयर किया था लगभग 75 से 76 लाख बुकिंग बताया था वह अब बढ़कर लगभग 88 लाख हो गया है ये पैनिक बुकिंग है तो मेरी अपील है कि पैनिक बुकिंग से बचे और जब जरूरत हो तब बुकिंग करें.

यह भी पढ़ें: “बंगाल से महाजंगलराज का खात्मा होगा…” PM मोदी ने ममता बनर्जी की TMC सरकार पर बोला हमला

“व्यावसायिक सिलेंडर का वितरण शुरू हो गया”
उन्होंने (Sujata Sharma) कहा कि व्यावसायिक सिलेंडर के बारे में काफी चर्चा हुई है उसके बाद निर्णय ये लिया गया कि व्यावसायिक उपभोक्ता को कुछ LPG दी जाए और इस संबंध में राज्य सरकार से भी बात हुई है. लगभग 29 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में व्यावसायिक सिलेंडर का वितरण शुरू हो गया है और वो ग्राहक को मिल रहे है.

“सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं”
भारत सरकार के शिपिंग मंत्रालय के राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि फ़ारसी खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं, और पिछले 24 घंटों में उनके साथ किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. फ़ारसी खाड़ी में जो होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पश्चिम में स्थित है, 24 भारतीय झंडे वाले जहाज़ मौजूद थे। इनमें से दो जहाज़-शिवालिक और नंदा देवी, ये भारतीय झंडे वाले जहाज़ हैं और दोनों ही LPG कैरियर हैं. ये दोनों जहाज़ कल देर रात या आज सुबह होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित रूप से गुज़र गए और अब भारत की ओर बढ़ रहे हैं. ये जहाज़ लगभग 92,700 मीट्रिक टन LPG ले जा रहे हैं, इनके पहुंचने के बंदरगाह मुंद्रा और कांडला होंगे, जहां इनके पहुंचने की संभावित तारीखें क्रमशः 16 मार्च और 17 मार्च हैं. नतीजतन अब फ़ारसी खाड़ी में 22 भारतीय झंडे वाले जहाज़ बचे हैं, जिनमें कुल 611 नाविक सवार हैं हम इनकी निगरानी कर रहे हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2