KBP Times

वंदे मातरम् की नई गाइडलाइन पर खड़े हुए सवाल, मुख्तार अब्बास नकवी बोले- सांप्रदायिक लिंचिंग…

Mukhtar Abbas Naqvi

Vande Mataram New Guidelines: भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी की वंदे मातरम् की नई गाइडलाइन पर उठ रहे सवालों प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत की सांप्रदायिक लिंचिंग की जो सोच है, अपराधिक अराजकता है. उन लोगों को मैं कहना चाहूंगा कि आपका ईमान राष्ट्रगीत गाने या सुनने से, उस पर खड़े होने से अगर हिचकोले खाने लगता है तो आपसे बड़ा कोई बेईमान नहीं है. आपका ईमान अगर इतनी कमजोर डोर से बंधा हो जो राष्ट्रगीत से खत्म हो जाएगा या खतरे में आएगा तो आपको अपने ईमान के बारे में सोचना पड़ेगा. वंदे मातरम् भारत की राष्ट्रवादी आत्मा है.

भाजपा नेता ने आगे कहा कि देश की आजादी के नायकों ने वंदे मातरम् के जुनून और जज्बे के साथ देश को आजाद कराया था. उसी समय जो मुस्लिम लीग थी वो वंदे मातरम का विरोध कर रही थी. मुस्लिम लीग ने वंदे मातरम का विरोध करके विभाजन की विभिषिका बनाई. जिसके बाद देश के टुकड़े हो गए. इन लीगी मानसिकता वाले लोगों को कभी भी सफलता नहीं मिलेगी. चाहे वो जितनी भी वंदे मातरम और अन्य मुद्दों को लेकर देश में कंफ्यूजन क्रिएट करने की कोशिश कर लें.

यह भी पढ़ें: “उन्हें तो चिढ़ मुसलमानों से…” अबू आज़मी ने टीपू सुल्तान विवाद पर किसपर साधा निशाना?

मुस्लिम संगठनों को वंदे मातरम् की नई गाइडलाइन पर आपत्ति क्यों?
वंदे मातरम् की नई गाइडलाइन पर मौलानाओं ने आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि देवबंदी उलेमाओं ने सरकार के इस फैसले का खुलकर विरोध किया है. उनका कहना है कि वंदे मातरम में कुछ ऐसे अल्फाज हैं, जिसका उच्चारण करना इस्लाम में जायज नहीं है. इन शब्दों में किसी देवी-देवता की पूजा होती है लेकिन इस्लाम में अल्लाह के अलावा किसी और की पूजा करना हराम माना जाता है.

मौलानाओं का कहना है कि अगर कोई अपनी मर्जी से वंदे मातरम गाना चाहता है तो बखूबी गाए लेकिन जबरन किसी धर्म विशेष पर इसे थोपना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है. इसे अनिवार्य करने के फैसले पर सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2