Tipu Sultan Controversy: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपती शिवाजी महाराज से करने पर महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आज़मी (Abu Azmi) ने टीपू सुल्तान विवाद मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि देश का संविधान है. संविधान की किताब में रानी लक्ष्मीबाई और टीपू सुल्तान की तस्वीर लगी है. उनके बारे में सब लिखा हुआ है. हम देखें तो कुछ लोगों ने टीपू सुल्तान की जयंती मनाई तो सरकार ने उसे रोक दिया. इस पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2024 में अनुमति दी कि उनकी जयंती मनाई जा सकती है. उनके जमाने में अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी थी. उन्होंने मंदिरों के लिए दान दिया.
“उन्हें तो चिढ़ मुसलमानों से भी है”
अबू आज़मी (Abu Azmi) ने आगे कहा कि उन्हें तो चिढ़ मुसलमानों से भी है. अभी आपने देखा नहीं कि ट्रेन में मुसलमान को कितना मारा गया. गाय-बैल के नाम पर मारा गया. यहां गाय-बैल कौन पालता है? गाय-बैल किसान पालते हैं. जब उनसे कोई खरीदकर लाता है तो जीआर है कि बेचने वाले पर भी केस होगा. अब बताएं कितने बेचने वालों पर केस हुआ? सिर्फ मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है. यह देश के लिए ठीक नहीं है.
“संविधान का सम्मान नहीं कर रहे हैं”
महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष (Abu Azmi) ने कहा कि देखिए ऐसा है न कि जो चीजें लिखी हुई हैं इसके अंदर(संविधान), आप देख लीजिए. शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह महाराज के बारे में लिखा हुआ है. यहां पर जलालुद्दीन अकबर के कोट्स लिखे हुए हैं. तो मतलब यह सरकार जो आई है, सारे के सारे, जो हमारा संविधान है, उस संविधान की धज्जियां उड़ा देंगे ये लोग? संविधान का सम्मान नहीं कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: “मैं गांधीवादी, नेहरूवादी, राजीववादी लेकिन राहुलवादी नहीं…” कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
“मैं उस समय जिंदा नहीं था”
उन्होंने (Abu Azmi)कहा कि मैं उस समय पैदा नहीं हुआ था, मैं उस समय जिंदा नहीं था, मैंने अपनी आंखों से नहीं देखा है. मैं वो जानता हूं जो मेरे संविधान में लिखा हुआ है, जो इतिहास की किताबों में लिखा हुआ है, वो ही जानता हूं मैं. इसमें लिखा हुआ है. संविधान में जब फोटो लगी हुई है, इतिहास लिखा हुआ है. मैं उन्हें(टीपू सुल्तान) को कैसे क्रूर मानूं? क्रूर थे, अंग्रेजों के लिए थे.
“मैं देश में आपसी भाईचारा चाहता हूं”
वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारी टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपती शिवाजी महाराज से करने पर अबू आज़मी (Abu Azmi) कहा कि देखिए, उन्होंने तुलना की है. इसका जवाब वही देंगे. मैं देश में आपसी भाईचारा चाहता हूं. जो पुरानी हिस्ट्री है उसको मिटाइए मत. आगे देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाएं. मंदिर वाले मंदिर में पूजा करें, मस्जिद वाले मस्जिद में पूजा करें. सब भाई-भाई की तरह देश में रहें. इसे तोड़ने की जो कोशिश हो रही है. वह खतरनाक है.



