KBP Times

Iran US Deal News: अमेरिका-ईरान के बीच क्यों अटकी डील? मोजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार का बड़ा खुलासा

us iran deal

Iran US Deal News: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर चल रही शांति वार्ता एक बार फिर अहम मोड़ पर पहुंच गई है. ईरान के सैन्य सलाहकार मोहसिन रेजाई ने दावा किया है कि 24 अरब डॉलर की फ्रीज की गई ईरानी संपत्तियों को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत गतिरोध में फंस गई है. रेजाई ने कहा कि समझौते की दिशा में आगे बढ़ने के लिए अब फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करना है.

24 अरब डॉलर की संपत्तियों पर अटकी वार्ता
अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता फिलहाल 24 अरब डॉलर की ईरानी संपत्तियों को लेकर अटक गई है. ईरान के सुप्रीम लीडर के सैन्य सलाहकार मोहसिन रेजाई ने CNN को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह राशि वर्षों से विभिन्न देशों में फ्रीज है और इसे जारी किए बिना किसी स्थायी समझौते की उम्मीद नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा कि यह ईरान का पैसा है और इसे लौटाना विश्वास बहाली की पहली शर्त है.

अंतरिम समझौते के लिए ईरान की मांग
रिपोर्ट के अनुसार ईरान चाहता है कि अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर होते ही 12 अरब डॉलर की राशि जारी की जाए. इसके बाद अगले चरण में 12 अरब डॉलर और दिए जाएं. वहीं अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि इतनी बड़ी रकम पहले ही जारी कर देने से उनके पास बातचीत में दबाव बनाने का सबसे प्रभावी साधन खत्म हो जाएगा. यही कारण है कि दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है.

सैन्य कार्रवाई हुई तो बढ़ सकता है संघर्ष
रेजाई ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई करता है तो संघर्ष केवल होर्मुज जलडमरूमध्य तक सीमित नहीं रहेगा. उनके अनुसार ईरान हिंद महासागर,बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य,लाल सागर और भूमध्य सागर तक अपने जवाबी कदमों का दायरा बढ़ा सकता है. उन्होंने दावा किया कि कई नए मोर्चे भी खोले जा सकते हैं.

ईरान ने दिखाई सैन्य ताकत की झलक
मोहसिन रेजाई ने कहा कि दुनिया ने अभी तक ईरान की वास्तविक सैन्य क्षमता नहीं देखी है. उनके मुताबिक ईरान की जमीनी सैन्य शक्ति उसकी मिसाइल ताकत से भी कहीं अधिक मजबूत है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल पूर्ण युद्ध की संभावना कम है, लेकिन हालात बिगड़े तो क्षेत्र में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है.

ट्रंप और खामेनेई की मुलाकात पर क्या बोले?
अभी पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा कि वो ईरान के सर्वोच्च लीडर मोजतबा खामेनेई से मिलने के लिए तैयार हैं. इसको लेकर जब मोहसिन रेजाई से सवाल किया गया तो उन्होंने इस संभावना को खारिज कर दिया. साथ ही कहा कि यह अभी नहीं होगा, हम बातचीत के शुरुआती चरण में ही थे और ट्रंप ने वार्ता को ही रोक दिया है.

यह भी पढ़ें: ईरान की रडार साइट्स पर अमेरिका का हमला, बदले में ईरान ने होर्मुज में दागे ड्रोन, फिर छिड़ी जंग?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2