Bharat Taxi: दिल्ली में आज (23 फरवरी) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भारत टैक्सी ड्राइवरों से बातचीत की. बता दें कि इससे पहले शाह ने 5 फरवरी को दिल्ली में भारत का पहला कोऑपरेटिव-बेस्ड राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म भारत टैक्सी लॉन्च किया था. उन्होंने ड्राइवरों से कहा कि कॉन्सेप्ट यह है कि जो मेहनत कर रहा है, उसे प्रॉफ़िट मिलना चाहिए, किसी अमीर आदमी को नहीं. हमें भारत टैक्सी का आइडिया क्यों आया? आपने कहा कि बहुत सारी शिकायतें थीं, 30 परसेंट काट लिया गया, और कोई पक्का नहीं था. उन कंपनियों को चलाने का मकसद मालिकों को अमीर बनाना है. हमारा मकसद भी मालिकों को अमीर बनाना है. फ़र्क सिर्फ़ इतना है कि आप मालिक हैं.
“तीन साल सब्र रखना होगा”
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आगे कहा कि आपको सिर्फ़ 500 रुपये निवेश करने होंगे. तीन साल बाद क्या होगा? मान लीजिए भारत टैक्सी 25 करोड़ रुपए कमाती है, तो इस 25 करोड़ रुपये का 20%, यानी 5 करोड़ रुपए, आपके कैपिटल के तौर पर भारत टैक्सी के अकाउंट में जमा हो जाएगा, और 80 परसेंट आपके अकाउंट में वापस जमा हो जाएगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि टैक्सी कितने किलोमीटर चली है. अभी आपको तय किराया मिलेगा. लेकिन आप मालिक हैं, इसलिए प्रॉफ़िट में भी आपका हिस्सा होना चाहिए. तो यह हिस्सा तो मिलेगा, लेकिन आपको पहले तीन साल सब्र रखना होगा.
यह भी पढ़ें: “झूठ आखिरकार सामने आ…” रेप की FIR पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
खबर आगे अपडेट की जा रही है…



