KBP Times

“झूठ आखिरकार सामने आ…” रेप की FIR पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

(Swami Avimukteshwarananda Saraswati)

Swami Avimukteshwaranand News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. इसी बीच अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस हमें अरेस्ट करने के लिए एक्शन भी लेती है, तो भी हम उनका विरोध नहीं करेंगे. हम कोऑपरेट करेंगे. वो जो करेंगे जनता सब देख रही है. तीन कोर्ट है एक निचली कोर्ट है, एक हाईकोर्ट और एक सुप्रीम कोर्ट है जो निचली कोर्ट है वो जनता है जनता सब देख रही है वो निर्णय देने वाली है. हाईकोर्ट है वो हमारा ह्रदय है और हम जान रहे हैं कि हम गलत हैं कि नहीं. सुप्रीम कोर्ट ईश्वर है वो भी देख रहे हैं कि वो कौन गलत है कौन सही है. ऐसी परिस्थिति में तीनों कोर्ट से हमें क्लीन चिट है. हमारा अंतःकरण हमारे साथ है जो स्पष्ट कह रहा है कि तुम निर्दोष हो. ईश्वर की तरफ से भी हमें वहीं सूचना है और जनता की ओर से भी. झूठ आखिरकार सामने आ ही जाता है. कहानी झूठी साबित होगी, आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों.

“लड़के कभी हमारे गुरुकुल में नहीं घुसे”
वहीं मीडिया ने जब उनसे पूछा कि घटना कब हुई इसपर उन्होंने (Swami Avimukteshwarananda Saraswati) कहा कि हम आपके कैमरों की पहुंच में थे. प्रयागराज में हर जगह CCTV कैमरे लगे हैं. उन्होंने उन्हें हर जगह इसलिए लगाया था, ताकि अगर कुछ भी हो, तो वे वॉर रूम से मॉनिटर कर सकें और उनके पास सब कुछ रिकॉर्ड हो जाए. हमारी बस हमारे कैंप के अंदर पार्क नहीं थी, क्योंकि हमारे साथ पुलिस की बेरहमी के बाद, हम कैंप में नहीं घुसे थे. तो, इस स्थिति में, सब कुछ CCTV में कैप्चर हो गया है. वे लड़के कभी हमारे गुरुकुल में नहीं घुसे, कभी पढ़े नहीं, और हमारा उनसे कोई लेना-देना नहीं है. वे हरदोई के एक स्कूल के स्टूडेंट हैं, जैसा कि केस में जमा की गई उनकी मार्कशीट से पता चलता है. तो, जब वे कभी यहां आए ही नहीं और उनका इस जगह से कोई लेना-देना नहीं है, तो कोई उनका कुछ कैसे कर सकता है? और तीसरा, वे यह कहकर कन्फ्यूजन फैला रहे हैं, “एक CD है” तो क्यों क्या इसे पब्लिक नहीं किया जा रहा है?

यह भी पढ़ें: “राहुल गांधी की टुकड़े-टुकड़े गैंग…” JNU में ABVP-लेफ्ट की झड़प पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

“धर्म को नष्ट करने के लिए कुछ लोग चोला पहनकर आ गए”
मीडिया ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Swami Avimukteshwarananda Saraswati) से सवाल किया कि आपको किस एजेंसी पर भरोसा है. सनातन धर्म को नष्ट करने के लिए कुछ लोग चोला पहनकर आ गए हैं वो अपने-अपने आपको हिंदू कह रहे हैं लेकिन उनका काम हिंदुओं का विरोध करना है. चार शंकराचार्य जो इस समय देश में वहीं सत्य सनातन की बात कह रहे हैं. अब इनके मन में हमने सबको अपने बस में कर लिया है अब शंकराचार्यों को अपने बस में कर लें. शंकराचार्य बस में आएंगे नहीं क्योंकि वो तो सत्य सनातन धर्म की बात करेंगे. तो वो अब इनपर प्रहार कर रहे हैं तरह-तरह की बात कर रहे हैं ताकि मर्यादा खत्म हो और जनता से वो हट जाएं. हम जिसको धर्म कहे वो धर्म हो जाए और जिस हम अधर्म कहें वो अधर्म हो जाएं. जैसे हम गोहत्या बंद की मांग उठा रहे हैं इसपर बहुत से महात्मा कह रहे हैं कि हम सत्ता के साथ हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2