KBP Times

बंगाल में TMC ने 291 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान, भवानीपुर में ममता बनर्जी का सुवेंद्र अधिकारी से मुकाबला

Bengal Election 2026

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी(TMC) ने राज्य की 294 सीटों में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया. बाकी की तीन सीटें अपनी सहयोगी बीजीपीएम को दी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला भवानीपुर सीट पर बीजेपी के सुवेंद्र अधिकारी से होगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने जो पहना है, वह हमारी पार्टी का प्रतीक है और इसका अर्थ है ‘विजय’. ‘माँ, माटी, मानुष’ यानी बंगाल की धरती, उसकी संस्कृति, पहचान और समाज के सभी वर्गों, सभी जातियों, धर्मों और समुदायों का सम्मान करते हुए आज हम अपना घोषणापत्र और पार्टी के 294 उम्मीदवारों की सूची जारी करने जा रहे हैं. वहीं उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी से कहना चाहती हूं कि आप डर क्यों रहे हैं. अगर लड़ना है तो गैस संकट पैदा मत किजिए. मैदान में आकर सही तरीके से मुकाबला कीजिए.

भवानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा द्वारा उनके खिलाफ सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम भवानीपुर से सबसे ज़्यादा वोटों से जीतने जा रहे हैं. हमारा ध्यान सभी 294 सीटों पर है.

52 महिलाओं को दिया टिकट
तृणमूल कांग्रेस पार्टी(TMC) ने 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों उतारे हैं उनमें से 52 सीटें महिलाओं को 47 सीटें अल्पसंख्यक समुदाय को दी है. इसके अलावा 40 साल से कम उम्र के 42 उम्मीदवारों को टिकट दिया. जबकि 95 प्रत्याशी एससी-एसटी से हैं. इस बार ममता बनर्जी ने सेलिब्रिटी चेहरों से दूरी बनाई है और जमीनी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर ज्यादा भरोसा जताया है.

यह भी पढ़ें: LPG की कालाबाजारी के खिलाफ एक्शन में सरकार, 12000 जगह पर मारी रेड, 15 हजार सिलेंडर जब्त

TMC जीती तो चौथी बार सीएम बनेंगी ममता बनर्जी!
2026 के विधानसभा चुनाव में अगर बीजेपी जीत दर्ज करती है तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी. वो ऐसा करने वाली देश की पहली महिला होंगी. वैसे जयललिता के नाम पांच बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है, लेकिन वे 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल में मुख्यमंत्री रही है, लगातार नहीं. बता दें कि 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 215 सीटें जीती थी. वहीं भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 77 सीटें ही जीत पाई थी.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2