KBP Times

LPG की कालाबाजारी के खिलाफ एक्शन में सरकार, 12000 जगह पर मारी रेड, 15 हजार सिलेंडर जब्त

LPG Crisis

LPG Crisis: पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने आज(17 मार्च) प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि LPG के संबंध में स्थिति अभी भी चिंताजनक है. किसी भी LPG वितरक पर कमी नहीं है. इसके अलावा सिलेंडर का वितरण सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पहले की तरह ही हो रही है. ऑनलाइन बुकिंग में बहुत सुधार हुआ है. लगभग 94% बुकिंग ऑनलाइन ही हो रही है.

“PNG पर शिफ्ट हों तो अच्छा होगा”
सुजाता शर्मा ने आगे कहा कि भारत सरकार की कोशिश है कि जो भी वाणिज्यिक LPG ग्राहक हैं वे PNG पर शिफ्ट हों तो अच्छा होगा. इसी दिशा में भारत सरकार भी प्रयासरत है. गेल अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सभी CGD कंपनियों के साथ बैठक की. भारत सरकार ने कल सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को खत लिखा है कि जितनी भी पाइपलाइन बिछाने की अनुमति लंबित हैं उन्हें स्वीकृति दी जाए.

यह भी पढ़ें: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर का कांग्रेसी सांसदों ने किया धन्यवाद, कहा- हमारी आवाज़ को न दबाएं…

“15 हज़ार सिलेंडर ज़ब्त किए गए हैं”
जॉइंट सेक्रेटरी ने कहा कि एनफोर्समेंट एक्शन की बात करें तो, पिछले कुछ दिनों में अब तक करीब 12 हज़ार रेड की गई हैं. करीब 15 हज़ार सिलेंडर ज़ब्त किए गए हैं. कल दिल्ली में करीब 600 सिलेंडर ज़ब्त किए गए. इसी तरह, उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में करीब 450 इंस्पेक्शन और रेड की गई हैं. 10 लोगों को अरेस्ट भी किया गया है. जम्मू-कश्मीर में 564 रेड की गई हैं, FIR दर्ज की गई हैं और अरेस्ट भी किए गए हैं. केरल में करीब 1000 रेड और इंस्पेक्शन किए गए हैं और डोमेस्टिक और कमर्शियल सिलेंडर ज़ब्त किए गए हैं. मध्य प्रदेश में भी करीब 1200 रेड की गई हैं और करीब 1800 सिलेंडर ज़ब्त किए गए हैं. इसके अलावा, हमारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की इंस्पेक्शन टीमों को भी एक्टिव किया गया है और करीब 2500 रिटेल आउटलेट और LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर सरप्राइज़ इंस्पेक्शन किए गए हैं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2