KBP Times

“कुछ लोग कुत्ते तो होते हैं लेकिन वफादार नहीं…” शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने बोला हमला

Maharashtra Politics

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (UBT) और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है. इसी बीच शिवसेना (UBT) से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि कुछ लोग कुत्ते तो होते हैं लेकिन वफादार नहीं होते.. पोस्ट के ऊपर उन्होंने जय महाराष्ट्र भी लिखा है. हालांकि राउत ने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे सीधे तौर पर बागी सांसदों पर निशाना माना जा रहा है.

सांसद संजय राउत के ट्वीट पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि संजय राउत कुत्ते झुंड में जाते हैं लेकिन शेर अकेला चलता है. हमारे पास एक शेर है जिसका नाम एकनाथ शिंदे है, उन्होंने हमेशा अपने कार्यकर्ता का सम्मान रखा है और उनको मौका दिया है. आपने अपने सांसद को जो 4-5 लाख वोटों से जीतकर आए हैं, उनको गलत शब्दों से पुकारा है. मतदाता जानते हैं और वो ही निर्णय लेते हैं. हम आपको एक सलाह देंगे कि आप थोड़ा मेंटल हॉस्पिटल में आराम करिए,तभी आप सकारात्मक बयान देंगे.

“यह तो बस ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है”
वहीं शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बयान “यह तो बस ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है” पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि आप एकनाथ शिंदे को इतना गंभीरता से क्यों लेते हैं? इतना गंभीरता से लेना छोड़ दीजिए. वह कोई महान व्यक्ति नहीं हैं. वह शिवसेना से टूटा हुआ एक बेईमान नेता हैं. आप उनको गंभीरता से लेते हो? आप सुवेंदु अधिकारी को भी गंभीरता से लेते हो. ये सब बेईमान लोग हैं. इन्होंने जिस थाली में खाया है उसी थाली में छेद करके चले गए. जब तक सत्ता और पैसा उनके हाथ में इस प्रकार के बातें वो करते रहेंगे. जिस दिन ये सब हाथ से निकल जाएगा उनके बदन पर कपड़े तक नहीं रहेंगे.

बता दें कि संजय राउत की पोस्ट ऐसे समय में आई है जब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे गुट पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जनता ने हमारे 4 साल पहले किए गए फैसले का समर्थन किया है. इसके साथ ही शिवसेना यूबीटी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुत्तें झुंड में आकर भौंकते हैं, लेकिन शेर अकेला आता है.

यह भी पढ़ें: मुंबई में 410 एकड़ में वर्ल्ड क्लास कैंपस, मेडिकल सिटी और वंतारा यूनिवर्सिटी बनाएगी रिलायंस फाउंडेशन

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2