Reliance General Meeting : रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं सालाना बैठक में कंपनी के चेयरमेन मुकेश अंबानी ने ऐलान किया है कि मुंबई में 410 एकड में वर्ल्ड क्लास कैंपस में मेडिकल सिटी और वंतारा यूनिवर्सिटी का निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को मुकेश अंबानी ने करीब 44 लाख शेयरहोल्डर्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कंपनी यूरोप और अफ्रीका के मार्केट में एंट्री कर रही है। वहीं, कंपनी जियो का आईपीओ भी लाने जा रही है। अंबानी बताया कि 19 जून को ही सेबी के पास जियो आईपीओ के दस्तावेज जमा कर दिए गए हैं। जियो के 27 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। हालांकि शेयरों की कीमत क्या रहेगी, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।
मुंबई में कोस्टल गार्डन
इसके अलावा रिलायंस फाउंडेशन मुंबई में एक बड़ी अर्बन ग्रीन सेंक्चुरी का प्रोजेक्ट ‘कोस्टल गार्डन’ के नाम से लाएगा। मुंबई में ही करीब 410 एकड़ में वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी बनाने के प्रोजेक्ट को भी महाराष्ट्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। वहीं, वंतारा यूनिवर्सिटी की शुरुआत भी की जा रही है, जहा वन्यजीव संरक्षण और जानवरों की चिकित्सा के लिए विशेषज्ञ स्तर की शिक्षा मिलेगी।
रिलायंस बैठक में 5 बड़े कदमों का ऐलान
1. जियो का आईपीओ आएगा, सेबी में पेपर्स दाखिल- जियो प्लेटफॉर्म्स के बोर्ड ने IPO को मंजूरी दे दी है। IPO के जरिए 27 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे।
2. 2030 तक सभी ग्राहकों को 5जी पर लाने का टारगेट- जियो पूरे देश में 5G नेटवर्क का विस्तार करेगा। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक सभी ग्राहकों को 5G सेवा से जोड़ना है। 6G तकनीक पर भी काम किया जाएगा।
3. जियो भारतीय भाषाओं में एआई बनाएगा- जियो भारतीय भाषाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विकसित कर रहा है। एआई को आम लोगों के लिए आसान और सस्ता बनाया जाएगा।
4. घर-घर हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाया जाएगा- जियो एयरफाइबर और ब्रॉडबैंड सेवाओं का तेजी से विस्तार करेगा। कंपनी का फोकस ज्यादा से ज्यादा घरों तक तेज इंटरनेट पहुंचाने पर है।
5. जियो की तकनीक विदेशों में जाएगी- जियो अपनी 5जी, एआई और डिजिटल तकनीक दूसरे देशों तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी टेक्नोलॉजी एक्सपोर्ट को भविष्य के बड़े कारोबार के रूप में देख रही है।
रिलायंस की टेक कंपनी है जियो प्लेटफॉर्म्स
जियो प्लेटफॉर्म्स रिलायंस की ही एक टेक कंपनी है, जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में है। भारत में अपना खुद का सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क चलाने के साथ-साथ यह कंपनी दुनिया की दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को भी एडवांस 5G सर्विस और तकनीक देने का काम करती है। इसके पास 5G से जुड़े सभी जरूरी सॉफ्टवेयर, नेटवर्क सर्विसेज और एआई टूल्स मौजूद हैं। इस तकनीक की मदद से बड़ी कंपनियों और प्राइवेट नेटवर्क्स के लिए 5G का इस्तेमाल करना बेहद आसान हो जाता है, जिसे इंटरनेट क्लाउड पर भी चलाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : “दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी
यह भी देखें: हम पढ़ने आए हैं या कमाई का जरिया बनने?”, कोटा में छात्रों का फूटा गुस्सा! KBP Times


