Bihar Teacher Vacancy Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि पटना में कल अपने रोज़गार का हक़ मांगते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षक-अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस ने बेरहमी से पीटा-फिर से. बेरोज़गार युवाओं को BJP का जवाब-लाठी. भारत में आज सबसे बड़ी बीमारी बेरोज़गारी है और इसकी सबसे भयंकर मार बिहार और उत्तर प्रदेश के युवाओं पर पड़ रही है. लाखों युवा डिग्री और काबिलियत हाथ में लेकर दर-दर भटक रहे हैं. मगर BJP की सरकार को न इनकी परवाह है, न आपकी. जब युवा सड़कों पर उतरकर अपना हक़ मांगते हैं, उनके हाथ में रोजगार नहीं-पीठ पर लाठियां रख दी जाती हैं. भारत का युवा BJP के झूठ से तंग आ चुका है- वो अब चुप नहीं बैठेगा और कांग्रेस उनके साथ हर मोड़ पर खड़ी है.
पटना में कल अपने रोज़गार का हक़ मांगते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस ने बेरहमी से पीटा – फिर से।
बेरोज़गार युवाओं को BJP का जवाब – लाठी।
भारत में आज सबसे बड़ी बीमारी बेरोज़गारी है और इसकी सबसे भयंकर मार बिहार और उत्तर प्रदेश के युवाओं पर पड़… pic.twitter.com/XSqdvIsyU9
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 9, 2026
TRE-4 कैंडिडेट्स पर पुलिस का लाठीचार्ज
बता दें कि पटना में शुक्रवार को TRE-4 कैंडिडेट्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. कैंडिडेट्स को सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. इस दौरान कई कैंडिडेट्स के सिर फट गए. महिला कैंडिडेट्स को पुलिस वालों ने पैरों से कुचला. जिसको लेकर कैंडिडेट्स ने कहा कि हम आने वाले भविष्य के शिक्षक हैं, ये लोग हमें गुंडा समझकर पीट रहे हैं. लाठीचार्ज के सड़कों पर कैंडिडेट्स की चप्पलें बिखरी दिखी गई. कैंडिडेट्स के कपड़े सीने तक खून से सने हुए थे. लाठीचार्ज के बाद कैंडिडेट्स ने आधे कपड़े उतार दिए और सड़क पर बैठकर नारेबाजी की. बारिश के दौरान भी अभ्यर्थी सड़क पर डटे दिखाई दिए. इसके बाद पुलिस ने जेपी गोलंबर से सभी कैंडिडेट्स को खदेड़कर भगा दिया. इसके बाद अभ्यर्थी प्रदर्शन खत्म करके चले गए. सुबह 10 बजे के करीब कैंडिडेट्स वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर पटना कॉलेज से निकले थे. अभ्यर्थी पहले तो BPSC ऑफिस तक मार्च निकाल रहे थे. पुलिस ने जेपी गोलंबर पर सभी को बैरिकेडिंग कर रोका था. इस प्रदर्शन में करीब 5 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे.
यह भी पढ़ें: बंगाल में BJP के पहले CM बने सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल समेत 5 नेता बने मंत्री, बांग्ला में ली शपथ
अभ्यर्थी क्यों कर रहे थे प्रदर्शन?
छात्र नेता दिलीप के अनुसार, अभ्यर्थियों को बरगलाया जा रहा है. BPSC परीक्षा नियंत्रक ने 16 अप्रैल को एक पॉडकास्ट के दौरान दावा किया था कि TRE-4 का विज्ञापन 3-4 दिनों में जारी कर दिया जाएगा, जिसके लिए 25-26 अप्रैल को आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. 8 मई तक भी विज्ञापन जारी नहीं किया गया है. अभ्यर्थियों का कहना है कि हम लोग जमीन गिरवी रखकर तैयारी कर रहे हैं, लेकिन सरकार धोखा दे रही है. शिक्षा मंत्री को जल्द इसपर एक्शन लेना चाहिए.



