KBP Times

बंगाल में BJP के पहले CM बने सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल समेत 5 नेता बने मंत्री, बांग्ला में ली शपथ

West Bengal BJP CM Oath

West Bengal BJP CM Oath:सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. उन्होंने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद सुवेंदु अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास गए और उन्हें झुककर प्रणाम किया. बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने सुवेंदु अधिकारी के अलावा पांच और विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई है. जिसमें दिलीप घोष, अग्रिमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टु़डू और निषिथ प्रमाणिक का नाम शामिल है. शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मंच पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए व बीजेपी शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे. प्रधानमंत्री ने मंच पर बीजेपी के 98 साल के कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया. पीएम मोदी ने मंच पर आते ही सीधे सरकार के पास गए और उन्हें शॉल ओढ़कर उनके पैर छुए. सरकार ने देर तक पीएम मोदी को गले लगाए रखा.

बता दें कि 1952 में, माखनलाल सरकार को कश्मीर में तब गिरफ्तार किया गया था जब वे वहां भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ थे. 98 साल की आयु में, माखनलाल सरकार आज़ादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती ज़मीनी स्तर के लोगों में से एक हैं.

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने बोला हमला, कहा- डॉक्टर से अच्छे तरीके से इलाज…

जानें किस-किस ने ली मंत्री पद की शपथ?
1.अग्रिमित्रा पॉल: अग्रिमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं. 2021 में वे पहले बार आसनसोल सीट से विधायक चुनी गई थीं. 2026 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने दूसरी बार जीत दर्ज की है.
2. दिलीप घोष: दिलीप घोष खड़गपुर सदर से दूसरी बार विधायक बने हैं. मेदिनीपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे. वे बीजेपी के महासचिव और प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं.
3. खुदीराम टूडू: खुदीराम टूडू रानीबांध विधायक सीट से विधायक चुने गए हैं. वे पेशे से शिक्षक रहे हैं. उन्होंने टीएमसी उम्मीदवार तनुश्री हांसदा को हराकर जीत दर्ज की है. खुदीराम टूडू ग्रेजुएट हैं, वे लंबे समय से आदिवासी इलाकों में संगठन के साथ सक्रिय रहे हैं.
4. अशोक कीर्तनिया: अशोक कीर्तनिया बनगांव उत्तर सीट से विधायक चुने गए हैं. मतुआ समुदाय से आने वाले अशोक राजनीतिज्ञ और व्यवसायी है.
5. निषिथ प्रमाणिक: निषिथ प्रमाणिक मथाभांगा विधानसभा सीट से विधायक है. 2026 में वे पहली बार विधायक बने हैं. इससे पहले वे 2019 में कूचबिहार लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं. वे केंद्र में गृह राज्य मंत्री व युवा मामलों और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री रह चुके हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2