KBP Times

 वीर सावरकर पर RSS चीफ भागवत के बयान पर सियासत तेज, विपक्षी पार्टियों ने BJP को घेरा

Mohan Bhagwat

Mohan Bhagwat: RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि वीर सावरकर को भारत रत्न की बात भाजपा ने भी बहुत बार की है. 2014 से इनकी सरकार है, वोट बटोरने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल किया है लेकिन जब भारत रत्न की बात आती है तो उसे दरकिनार किया जाता है. हमारी पार्टी की हमेशा से मांग रही है कि वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाए. उम्मीद करते हैं कि मोहन भागवत सिर्फ याद ही नहीं दिलाएंगे, उनसे ये कार्य कराएंगे भी.

“पूरे देश का सम्मान होगा”
भाजपा सांसद शशांक मणि ने कहा कि वीर सावरकर बहुत महान पुरुष थे. उन्होंने 1857 में हमारे देश की आज़ादी की पहली लड़ाई पर किताब लिखी. अंग्रेजों ने उन्हें कई सालों तक सेलुलर जेल में रखा और ‘काला पानी’ की कड़ी सज़ा दी. कांग्रेस पार्टी इस बारे में कुछ भी बात नहीं करेगी. आज जो हम हिंदुत्व और भारतीयता की बात करते हैं उसमें वीर सावरकर का बहुत बड़ा योगदान है. अगर हम ऐसे महापुरुष को सम्मान देते हैं, तो पूरे देश का सम्मान होगा.

यह भी पढ़ें: “हम उसके गुलाम नहीं बनेंगे…” परीक्षा पे चर्चा के दौरान छात्रों से बोले PM मोदी

“उतना मन में श्रद्धा का भाव आता है”
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि जब हम हम वीर सावरकर का जीवन देखते हैं तो एक संघर्षमयी और अपने को कठोरतम कष्ट देकर राष्ट्र सेवा में उनका जो समर्पण है उसे हम जितना स्मरण करते हैं उतना मन में श्रद्धा का भाव आता है. मैं समझता हूं कि देश की अधिकांश जनता उन्हें इस रूप में देखना चाहती है. उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष हताश है, वे बहस की स्थिति में नहीं है. देश तेजी से दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए बढ़ रहा है.

“बाकी सब तो कठपुतली हैं”
RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि भारत रत्न का गौरव आज तक किसी के लिए प्रतीक्षा कर रहा है क्या? मुझे समझ नहीं आ रहा कि मोहन भागवत कैसे बयान देते हैं. विसंगतियों पर बात करिए, सरकार तो आप ही चला रहे हैं, बाकी सब तो कठपुतली हैं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2