KBP Times

8 सांसदों के सस्पेंशन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, कहा- ‘..सारी मर्यादाएं लांघकर बस…’

Chirag Paswan

Parliament Budget Session: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोकसभा से 8 कांग्रेस सांसदों के सस्पेंशन पर कहा कि मेरी समझ के परे हैं कि आप नेता प्रतिपक्ष हैं और कितनी बार आपको समझना पड़ेगा कि जब स्पीकर ने एक बार कह दिया तो आप उनके नियम का पालन नहीं करेंगे तो किस तरह के लोकतंत्र की आप अपेक्षित कर रहे हैं आप सदन में सारी मर्यादाएं लांघकर बस अब कुर्सी पर पैर रखना बाकी रह गया था जिस तरीके से कांग्रेस सांसदों का व्यवहार रहा है. सदन नियमों से चलता है. ये खुद ही नहीं चाहते हैं कि बहस हो.

“ये रोज कोई बहना लाते हैं”
चिराग पासवान ने आगे कहा कि ये हर सत्र से पहले कोई न कोई बहना ढूंढ लेते हैं या तैयार कर लेते हैं और उसके ऊपर ये लोग सदन को बाधित करते हैं. इनको खुशी मिलती है जब सदन स्थगित हो जाता है. ये रोज कोई बहना लाते हैं. कुर्सी तक आना आप टेबल पर चढ़कर कुर्सी तक पहुंच गए ये निंदनीय है.

“ऐसा क्या सच छुपाने की कोशिश कर रहे हैं”
7 कांग्रेस सांसद और 1 CPM सांसद सस्पेंशन पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि ऐसा क्या सच छुपाने की कोशिश कर रहे हैं एक मजबूत लोकतांत्रिक मुल्क में सुनने का भी दिल होना चाहिए. उसके बाद साक्षा विचार होना चाहिए. बाकि आप जो सस्पेंशन कर रहे है उसका ओरिजिन कहा है ये देखना होगा ना. अगर इस तरह से सस्पेंशन हुआ होता तो 2012-13 में पूरी की पूरी बीजेपी सस्पेंड हो गई होती.

यह भी पढ़ें: संसद में स्पीकर की तरफ फेंके गए कागज, विपक्ष के 8 सांसद निलंबित, हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित

“फिर लोकतंत्र का क्या अर्थ है”
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने लोकसभा से 7 कांग्रेस सांसद और मदुरै से 1 CPM सांसद के सस्पेंशन पर कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि देश में और लोकतंत्र में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों की अपनी भूमिका है और नेता विपक्ष को ये बोलना कि आप हिंदुस्तान और चीन के संबंधों पर नहीं बोल सकते हैं। ये सही नहीं है क्योंकि नेता विपक्ष को देश हित में कोई विषय दिखाई देगा तो वो अपनी बात रखेंगे. वो कहते हैं कि आप इस पर नहीं बोल सकते हैं आप दूसरे विषय पर बोलें, उसके बाद नेता विपक्ष को दरकिनार करके कहना कि आपके बिना ये चर्चा कराएंगे. क्या वो विपक्ष रहित और विपक्षहीन लोकतंत्र चाहते हैं? फिर लोकतंत्र का क्या अर्थ है. ये लोकतंत्र के लिए काला दिन है और इस सरकार का लोकतंत्र विरोधी चेहरा सामने आया है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2