KBP Times

पाकिस्तान में तोड़ा गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत के BJP नेता बोले- अल्पसंख्यकों पर अत्याचार…

Pakistan Gurdwara Reconstruction

Pakistan Gurdwara Reconstruction: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक 125 साल पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारे को बिना अधिकारिक मंजूरी के अवैध रूप से गिरा दिया गया है. पूरा मामला लाहौर से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित फारूखाबाद का है. मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, पाकिस्तान अधिकारियों का कहना है कि 24 जून की रात इस गुरुद्वारे को प्रशासन से जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र यानि NOC लिए बिना ही गिरा दिया. बताया जा रहा है कि गुरुद्वारे को एक स्थानीय बिजनेसमैन ने ढहाया है. मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने पाकिस्तान से कहा कि मामले की जांच कराए और गुरुद्वारे के टूटे हुए हिस्से को दोबारा बनवाए. पाकिस्तान अपने यहां रहने वाले धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और उनके कल्याण को सुनिश्चित करे.

रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमे पाकिस्तान के फारूखाबाद में स्थित 125 साल पुराने पवित्र गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब को गिराए जाने की बेहद दुखद खबर मिली है. हम इस शर्मनाक काम की कड़ी निंदा करते हैं. गुरुद्वारे को गिराए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन या इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड ने मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है. यह गंभीर चिंता का विषय है. वहीं पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक सरकारी अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को जानकारी देते हुए कहा कि घटना पर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने संज्ञान लिया है. पंजाब के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रमेश सिंह ने फारूखाबाद गुरुद्वारा सिंह सभा का दौरा किया और उसके तुरंत पुनर्निर्माण का ऐलान किया है.

गुरुद्वारा तोड़े जाने की घटना पर बीजेपी ने क्या कहा?
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पाकिस्तान के पंजाब के फर्रुखाबाद में 125 साल पुराना गुरुद्वारा था. पाकिस्तान ने हमेशा हेरिटेज साइट में उसे रखा है. उस गुरुद्वारा को तोड़ दिया गया और पाकिस्तान की सरकार सोई रही. एक तरफ पाकिस्तान में सिखों को भारत के विरोध में भड़काने का काम पाकिस्तान के लोग करते हैं और दूसरी तरफ वहां सिखों के गुरुद्वारे तोड़े जाते हैं. इस पर पाकिस्तान सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.वहां अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं.हमारी मांग है कि गुरुद्वारे को दोबारा बहाल किया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो.

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पाकिस्तान के फरूखाबाद में 125 साल पुरानी गुरुद्वारा साहिब की विरासत को रातों-रात गिरा दिया गया. मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. गुरुद्वारा साहिब केवल सिखों की नहीं, बल्कि मानवता की सांझी धरोहर है. पाकिस्तान में गुरुद्वारों पर कब्जे, उनकी जायदादों पर अतिक्रमण और इस तरह विरासत को नुकसान पहुंचाना महापाप है. दुनिया भर को इसका संज्ञान लेना चाहिए और पाकिस्तान सरकार को गुरुद्वारा साहिब को वापस रिस्टोर कराना चाहिए.

यह भी पढ़ें: “BJP को ना चंदा, ना चढ़ावा और ना ही वोट मिलेगा…” राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अखिलेश यादव

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2