KBP Times

“BJP को ना चंदा, ना चढ़ावा और ना ही वोट मिलेगा…” राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अखिलेश यादव

Ram Mandir Controversy

Ram Mandir Controversy: यूपी के लखनऊ में आज गुरुवार को समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी थाने चला रही है और पुलिस केवल एक काम कर रही है हथेली गरम, पुलिस नरम. इतना भ्रष्टाचार हर स्तर पर कभी उत्तर प्रदेश की जनता ने नहीं देखा होगा. तहसील, थाने या जितने भी विभाग चल रहे हैं वहां बाकायदा एक सिस्टेमेटिक तरीके से वसूली हो रही है. इस सरकार में लगातार भ्रष्टाचार चल रहा है. बजट का बंदरबांट किया जा रहा है. लगातार घटनाएं घट रही है, लेकिन लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है. पुलिस बीजेपी के सहारे काम कर रही है.

“सरकार संविधान-लोकतंत्र से खिलवाड़ करने की तैयारी कर रही”
अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी को ना चंदा मिलने जा रहा है, ना भारतीय जनता पार्टी को दान मिलने जा रहा है, ना चढ़ावा मिलने जा रहा है और ना वोट मिलने जा रहा है. इसीलिए हर बात को दबाने के लिए कैसे डराएं, धमकाएं, क्या रास्ता निकालें, कैसे किसी के ऊपर कोई कहानी बनाकर के बता दें कि उन्हीं का रिश्तेदार है कोई. मैंने कल भी कहा था फिर कहता हूं मर्यादा का पहला नाम प्रभु श्रीराम और दूसरा नाम संविधान. आस्था,मर्यादा और श्रद्धा से खिलवाड़ की है. सरकार संविधान और लोकतंत्र से खिलवाड़ करने की तैयारी कर रही है. जो बात वोट से नहीं बनी वो सांसदों को डरा धमका के बता रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि अब तो कोई गब्बर सिंह वाला एड भी गया है कि समाजवादी पार्टी अभी अकेले बची है जो अभी टूटी नहीं है. इन्होंने (बीजेपी) कोई ऐसा नहीं जिसको दगा ना दिया हो. संविधान को भी दगा दिया है, मर्यादा को भी दगा दिया है, आस्था को भी दगा दिया है, श्रद्धा को भी दगा दिया है.

“राम की भक्ति में कहीं कोई कमी नहीं आई”
वहीं यूपी सरकार में मंत्री एके शर्मा ने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा पूरे भारत के लिए जितना आस्था का विषय है, उतना ही हम सबके मन में भगवान राम के प्रति आस्था है. हमारे देश के प्रधानमंत्री, हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हम सभी राम भक्त हैं और राम की भक्ति में कहीं कोई कमी नहीं आई है.ये दिन प्रतिदिन प्रबल होती जा रही है.राम के प्रति हमारी भक्ति जैसी सनातन समय से चली आ रही है, वैसी आगे भी चलती रहेगी.हमारी व्यवस्थाओं में यदि कोई कमियां रही होंगी तो उन्हें ठीक किया जाएगा. जो लोग दोषी होंगे उन्हें दंडित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: राममंदिर चढ़ावा चोरों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन की तैयारी, चंपत राय, गोपाल राव के खिलाफ तहरीर देंगे वकील

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

2

2