KBP Times

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, राजधानी कीव पर दागी मिसाइल

Moscow: रूस का यूक्रेन पर हमला, राजधानी कीव पर दागी मिसाइल

Moscow: रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है। यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास के इलाकों पर रुस ने अब तक के सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। मिसाइल और ड्रोन से हुए इस हमले ने शहर और आसपास के इलाकों को हिला कर रख दिया। इलाके में कई घंटों तक एयर रेड अलर्ट जारी रहा और बिजली गुल हो गई। इस हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को “मैन ऑफ वॉर” करार दिया।

कीव पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

जेलेंस्की के मुताबिक, रूस ने इस हमले में 500 से ज्यादा ड्रोन और 40 से अधिक मिसाइलें दागीं. हमला करीब 10 घंटे तक चला. इसका मुख्य निशाना कीव की ऊर्जा सुविधाएं और नागरिक ढांचा था. कई रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा और कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए. हमले के बाद कीव के कई इलाकों में बिजली और हीटिंग की सुविधा ठप हो गई. बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं. आग बुझाने और मरम्मत का काम जारी है. कुछ जगहों पर रिपेयर टीमों ने काम शुरू कर दिया है, जबकि अन्य जगहों पर लोग शेल्टर में हैं।

यह भी पढ़ेंः राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, ठंड बढ़ी

जेलेंस्की का पुतिन पर तीखा हमला

कनाडा में एक कार्यक्रम के दौरान जेलेंस्की ने कहा कि “हम शांति चाहते हैं और वह मैन ऑफ वॉर हैं.” उन्होंने पुतिन पर आरोप लगाया कि वह युद्ध को खत्म करने के बजाय उसे लंबा खींचने की कोशिश कर रहे हैं. जेलेंस्की ने दुनिया से अपील की कि पुतिन को रोकने के लिए फ्रंटलाइन और डिप्लोमेसी दोनों जगह मजबूत कदम उठाए जाएं।

ट्रंप से होने वाली मुलाकात

यह हमला उस समय हुआ जब जेलेंस्की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की तैयारी कर रहे हैं. यह मीटिंग रविवार को फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में होगी. इसमें शांति योजना और अमेरिका की संभावित सुरक्षा गारंटी पर चर्चा होने की उम्मीद है. जेलेंस्की ने कनाडा में छ।ज्व् और यूरोपीय नेताओं से भी बातचीत की है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Asian Games opening ceremony

Asian Games- Opening Ceremony; मनु-सहरावत ने थामा तिरंगा, मार्च पास्ट में 45 देशों के खिलाड़ी शामिल

AI hack websites

गूगल के AI मॉडल Gemini ने हैक की वेबसाइट्स, टेस्टिंग में पब्लिक डेटा पासवर्ड किया Access

ISF objection on Lifafa

ISF ने ‘लिफाफा’ सिंबल पर जताया हक, चुनाव आयोग के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

Ravneet Bittu

पंजाब CM के काफिले पर फेंकें अंडे-टमाटर, पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया

Dashlakshan Mahaparv

दिगम्बर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व, दूदू में हुए शांतिधारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

TMC Name and Symbol

TMC का नाम और सिंबल को लेकर ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे चौधरी

harding of councelors

प्रदेश भर में मेयर-डिप्टी मेयर-अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर गहमागहमी, पार्षदों की बाड़ेबंदीयां

IIT Bombay student sucide

IIT बॉम्बे Campus में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

Nandigram Byelection

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC उम्मीदवार पीछे हटे, नामांकन वापस लिया

2

2