KBP Times

8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर का कांग्रेसी सांसदों ने किया धन्यवाद, कहा- हमारी आवाज़ को न दबाएं…

Opposition Suspension

Opposition Suspension:लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आज मंगलवार को सदन में बड़ा फैसला सुनाते हुए बजट सत्र के दौरान निलंबित किए गए 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन समाप्त कर दिया है. इन सांसदों को सदन में हंगामा और अनुशासनहीन व्यवहार के आरोप में पूरे सत्र के लिए सस्पेंड किया गया था. सस्पेंशन रद्द किए जाने के बाद 8 विपक्षी सांसदों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. सांसदों का सस्पेंशन रद्द होने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि यह अच्छी बात है. यह(सदन की गरिमा बनाए रखते हुए) दोनों तरफ से होना चाहिए. कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि हम सदन का, अपने नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने कल स्पीकर से चर्चा करके इस ओर फैसला लिया. हम भी इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहते हैं लेकिन यहां पर सबको अपनी बात रखने का अधिकार है.

“विपक्ष सत्ता पक्ष के लिए आइना होता है”
औजला (Gurjeet Singh Aujla ने आगे कहा कि यदि आप लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और चुने हुए नेता को भी नहीं बोलने देंगे तो ऐसी स्थिति पैदा होती है. इसी बात को लेकर उस समय ये कहासुनी हुई और उस समय जो संसद नहीं चलने दिया गया. हमारा केवल इतना कहना है कि विपक्ष सत्ता पक्ष के लिए आइना होता है और सत्ता पक्ष को आइने की ओर देखना चाहिए. हम भी चाहते हैं कि हम किसी सीमा को पार न करें लेकिन सबसे पहले सदन को चलाने का काम सत्ता पक्ष का है. हमारी जो बात है उसे हमें सदन में रखने का मौका तो दें, चाहें बाद में उसे नकार दें.

जयपुर में नर्सिंग कर्मचारियों का हल्ला बोल! | शहीद स्मारक पर हजारों का प्रदर्शन | KBP Times

“कभी-कभी स्पीकर एकतरफा फैसला करते हैं”
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amarinder Singh Raja Warring) ने सांसदों का सस्पेंशन रद्द होने पर कहा कि मैं धन्यवाद देना चाहता हूं लेकिन फैसला बहुत देर से आया. दो दिन का निलंबन होता है, चार दिन का होता है लेकिन हमने क्या किया था? हमारे नेता को बोलने नहीं दिया गया, कुछ दिन तक हमने गरिमा में रहकर विरोध किया फिर भी उन्होंने उन्हें बोलने नहीं दिया. जब हमने लड़ाई लड़ी तो उन्होंने हमें सस्पेंड कर दिया और उन्होंने मन में सोच लिया कि वो इसे रद्द नहीं करेंगे. इतने दिनों बाद उन्हें हमारी याद आई. हमें भी लगता है कि आप भेदभाव करते हैं. निशिकांत दुबे जब चाहें हाथ खड़े कर देते हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए. हमें लगता है कि कभी-कभी स्पीकर एकतरफा फैसला करते हैं जिससे हम भी नाराज होते हैं और जनता को भी लगता है कि ये गलत हो रहा है. मैं यह भी कहना चाहता हूं कि हमारे साथ आप भेदभाव मत करिए और हमारी आवाज़ को न दबाएं. कभी-कभी ऐसा लगता है कि संसद सिर्फ़ निशिकांत दुबे, अनुराग सिंह और बिट्टू का ही है.

यह भी पढ़ें:नोरा फतेही के गाने सरके चुनर पर बवाल, BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं- बॉलीवुड पर लगाम लगानी पड़ेगी…

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2