KBP Times

‘खान सर’ का कोचिंग सेंटर सील, मानक पूरे ना करने पर कार्रवाई

Khan Global Coaching

Khan Global Coaching : लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग संस्थान में सोमवार को हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद राज्य सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में कोचिंग संस्थानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी के अंतर्गत प्रयागराज में सिविल लाइंस स्थित खान सर की खान ग्लोबल क्लासेज कोचिंग सेंटर को भी सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि खान सर कोचिंग सेटर के खिलाफ कार्रवाई मानक पूरे ना करने पर की गई है।

‘खान सर’ कोचिंग सील

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के जोन संख्या एक के जोनल अधिकारी गंगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पीडीए की प्रवर्तन टीम ने खान ग्लोबल क्लासेस को सील करने की कार्रवाई की है. कोचिंग सील करने से पहले छात्रों को बाहर निकाला गया. ‌ऑफिस भी बंद कराया गया, जिसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की गई. सीलिंग के बाद कोचिंग के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है. बगैर अनुमति सील तोड़ने या दोबारा कोचिंग संचालन शुरू करने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई है.

क्यों सील हुआ ?

जोन संख्या एक के जोनल अधिकारी गंगेश कुमार सिंह के मुताबिक, जिस बिल्डिंग में खान ग्लोबल क्लासेस संचालित हो रहा था, उसका कमर्शियल उपयोग के रूप में नक्शा पास है,‌ जबकि कोचिंग का संचालन कम्युनिटी सर्विस के तहत आता है. सामुदायिक सुविधा भू उपयोग की स्वीकृति ना होने के चलते यह कार्रवाई की गई है. पीडीए की इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है.

कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान

गौरतलब है कि प्रयागराज में करीब एक माह पहले ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान शुरू किया था, जिसमें प्रयागराज के तीन बड़े कोचिंग संस्थानों एग्जाम पुर, सुपर क्लाइमैक्स और टारगेट ऑन कोचिंग संस्थानों को सील किया गया था. प्रयागराज विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी के मुताबिक, प्रयागराज में करीब 50 कोचिंग संस्थानों को चिन्हित किया गया है. सभी कोचिंग संस्थानों में जांच के बाद कमियां पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी. प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से मुख्य रूप से स्वीकृत मानचित्र को देखा जा रहा है।. इसके अलावा लिफ्ट, विद्युत और फायर की एनओसी भी मांगी जा रही है.

यह भी पढ़ें : कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश- जहां ममता हारीं, वहां ईवीएम-वीवीपेट सुरक्षित रखें जाएं

यह भी देखें: भरतपुर में जाटों की महापंचायत! OBC आरक्षण की मांग पर उमड़ा जनसैलाब | Hanuman Beniwal Hunkar Rally

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

Bihar Protest Viral Video

“टीयर गैस का इंतजाम नहीं क्या, वाटर कैनन चालू करो सर…” प्रदर्शन के बीच छात्रों का VIDEO वायरल

2

2