KBP Times

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

CJP Protest

CJP Protest: नीट पेपर लीक के खिलाफ चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन अब निर्णायक मोड़ नजर आ रहा है. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा,जितेंद्र सिंह और कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के बीच आज शुक्रवार को बैठक हुई. जिसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आज हम आंदोलनकारी लोगों के विषयों पर चर्चा करने के लिए आए थे. लगभग 2 घंटे तक बैठक चली, उनकी बातें हमने सुनी. बातें सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई और कई दृष्टिकोण उन सारी बातों पर हर तरीके से चर्चा हुई. उनकी 3 मुख्य मांगें थीं और एग्जाम के लिए 5 सुधार सुझाव थे. हमने उनसे कहा है कि हम कल दोपहर फिर मिलेंगे और सरकार के साथ हुई बातचीत के बारे में बताएंगे.

“सरकार धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करेगी या वो इस्तीफा देंगे”
वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि हमने सरकार को बहुत साफ शब्दों में कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना हमारे लिए कुछ भी मंजूर नहीं होगा. पूरे देश भर में इस समय जहां अलग अलग आंदोलन चल रहे हैं, पूरे देश के युवाओं में जो गुस्सा है, जो आक्रोश है, एक स्टीमेंट है वो बहुत क्लीयर स्टीमेंट है. उन्हें या तो इस्तीफा देना होगा, या फिर उन्हें पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए. सरकार से इस बारे में विस्तृत चर्चा हुई है. सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर कल दोपहर तक का समय मांगा है. हमने सरकार को बता दिया है कि पूरे देश भर में इस समय प्रदर्शन चल रहे हैं जो प्रदर्शन बढ़ते जाएंगे और अगर हमें जल्द ही धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा या बर्खास्तगी नहीं मिली तो ये प्रदर्शन और व्यापक होंगे और जल्द ही कॉकरोच जनता पार्टी को एक और देशव्यापी आह्वान करना होगा. हम उम्मीद करते हैं कि सरकार जल्द से जल्द धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करेगी या वो इस्तीफा देंगे और इस मामले को हमें निष्कर्ष की ओर लेकर जा पाएंगे.

“अब यह देशव्यापी रूप ले चुका है”
आशुतोष रांका ने आगे कहा कि सरकार ने मुआवज़ा (सुसाइड से मरने वाले NEET कैंडिडेट्स के परिवारों के लिए) और छात्रों पर FIR, लीगल केस वापस लेने की दो मांगों पर इन-प्रिंसिपल मंज़ूरी दे दी है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर सरकार ने एक बार फिर समय मांगा है. कल दिन में सरकार के साथ दोबारा बैठक होगी और हमें उम्मीद है कि कल धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लिया जाएगा. हमने सरकार को स्पष्ट कर दिया है कि यह आंदोलन लगातार बड़ा होता जा रहा है और अब यह देशव्यापी रूप ले चुका है. यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को एक बार फिर देशव्यापी आह्वान करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें:  “आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

Bihar Protest Viral Video

“टीयर गैस का इंतजाम नहीं क्या, वाटर कैनन चालू करो सर…” प्रदर्शन के बीच छात्रों का VIDEO वायरल

Bullet Train

इंतजार खत्म, भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त से, बस 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद!

PDF on Whatsapp

Whatsapp पर PDF फाइल पढ़ना होगा आसान, Adobe Acrobat के साथ किया इंटीग्रेशन

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

2

2