KBP Times

“टीयर गैस का इंतजाम नहीं क्या, वाटर कैनन चालू करो सर…” प्रदर्शन के बीच छात्रों का VIDEO वायरल

Bihar Protest Viral Video

Bihar Protest Viral Video: दिल्ली में 20 जून से कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन लगातार जारी है. 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इसके बाद 22 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर छात्र उतर आए. लेकिन जहां दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान भागते और पुलिस की लाठियों से घायल हुए छात्रों के वीडियो सामने आए, वहीं पटना से प्रदर्शन के बीच से कुछ ऐसे फनी वीडियो सामने आए जिससे सोशल मीडिया पर हंसी के ठहाके लग रहे हैं.

“ये आंदोलन हो रहा है या समर पूल पार्टी”
पटना के छात्रों ने आंदोलन का नेक्सट लेवल वर्जन पेश किया. जिसे देखकर खुद पुलिस वाले भी सोच में पड़ गए कि ये आंदोलन हो रहा है या समर पूल पार्टी? वायरल वीडियो में देखा और सूना जा सकता है कि धूप में गर्मी से परेशान प्रदर्शनकारी छात्र पुलिसवालों के पास पहुंचते हैं और ठेठ बिहारी अंदाज में पूछते हैं कि सर, टीयर गैस(आसूं गैस) की कोई व्यवस्था नहीं है क्या? कुछो इंतजाम करके नहीं रखे हैं आप, और ये वाटर कैनन का पानी इतना ठंडा काहे कर रखे हैं? चलाइए न सर, बड़ी गर्मी लग रही है. पुलिसवाले भी शायद ऐसे प्रदर्शनकारियों से पहली बार मिले हो जो कह रहे हो उनपर पानी की बौछारें मारी जाएं. फिर क्या था पुलिस वालों ने भी छात्रों की भारी मांग को देखते हुए वाटर कैनन चालू कर दिया.

वाटर कैनन चलने के बाद जहां लोगों को इधर-उधर भागते हुए देखा जाता है, लेकिन यहां कुछ उल्टा ही नजर आया. पानी की बौछार शुरू होते ही छात्र भागने की बजाय सड़क पर मजे से नहाने लगे और डांस करने लगे. यह नजारा देखकर ऐसा लग रहा था जैसे की सड़क पर कोई डीजे रेन पार्टी चल रही हो. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो पर फनी कमेंट्स कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर लिख रहे हैं बिहार में कुछ भी पॉसिबल है, वाटर डांस इन प्रोटेस्ट. एक अन्य यूजर ने लिखा- आइए न हमरे बिहार में. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक बिहारी 100 पर भारी. वहीं कुछ यूजर ने प्रदर्शन के पीछे के मुद्दों पर भी ध्यान दिलाया.

यह भी पढ़ें: सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

“10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…” पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

Bihar Protest Viral Video

“टीयर गैस का इंतजाम नहीं क्या, वाटर कैनन चालू करो सर…” प्रदर्शन के बीच छात्रों का VIDEO वायरल

Bullet Train

इंतजार खत्म, भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त से, बस 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद!

PDF on Whatsapp

Whatsapp पर PDF फाइल पढ़ना होगा आसान, Adobe Acrobat के साथ किया इंटीग्रेशन

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

2

2