High Blood Pressure : आज के समय में युवाओं के पास काम करने को बहुत है लेकिन समय का अभाव है। नौकरीपेशा चाहे निजी क्षेत्र के हों या सरकारी सभी के सिर पर काम का बोझ और उस बोझ से तनाव बना रहता है। यही कारण है कि देर रात तक काम करते रहने या तनाव के चलते रात को नींद अच्छी और पूरे समय तक नहीं आती। जबकि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जितना जरूरी खाना है उतनी ही नींद भी है। अगर आप हेल्दी खाना खाते हैं लेकिन भरपूर और अच्छी नींद नहीं लेते तो इसका सेहत पर बुरा असर होगा।
युवा वर्ग में हाई ब्लड प्रेशर
युवाओं में नींद की कमी के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसलिए नींद से जुड़ी आदतें कोई मामूली बात नहीं हैं, इसका असर दिमाग, शरीर और मन पर पड़ता है। अच्छी नींद आपको फिजिकली और मेंटली स्वस्थ और तरोताजा बनाने में मदद करती है। इससे आपके शरीर में ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। हालांकि सिर्फ अच्छी नींद ही एक पहलू नहीं है। इसमें आपकी सोने की दिनचर्या, सोने से पहले आप क्या खाते या पीते हैं, आपकी नींद कितनी देर की और कैसी है ये सब भी मायने रखता है। यहां तक कि खर्राटे लेना या रात में बार-बार जागना जैसी आदतें भी नींद को प्रभावित करती हैं। लगातार खराब नींद से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा काफी बढ़ जाता है।
नींद और बीपी का कनेक्शन
इस बारे में मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर के अनुसार नींद कैसे ब्लड प्रेशर पर असर डालती है। जब आप कम सोते हैं तो शरीर में तनाव और हार्माेन का संतुलन बिगड़ने लगता है। इससे रक्तचाप बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं तनाव हार्माेन बढ़ने से दिल की धड़कन तेज होने लगती है और ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है।
क्या कम नींद से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है?
डॉक्टर ने बताया कि अगर आपको पर्याप्त नींद नहीं मिलती या नींद की गुणवत्ता अच्छी नहीं होती, तो आपका ब्लड प्रेशर इससे बढ़ सकता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की मरीज हैं और अच्छी नींद नहीं ले रहे हैं तो इससे चुपचाप और धीरे-धीरे समय के साथ हार्माेन, हृदय गति और रक्त वाहिकाओं के कार्य को प्रभावित कर सकता है।
नींद पूरी न होने के लक्षण
रात में नींद पूरी नहीं होने पर शरीर संकेत देने लगता है। नींद की कमी होने पर सुबह आपको उठने के बाद आलस रहेगा और सुस्ती महसूस होगी। इसके अलावा अगर आपको सुबह जागने के बाद आंखों में भारीपन, आंखें लाल होना या सिरदर्द रहता है तो समझ लें कि नींद अच्छी नहीं है। रातभर सोने से बाद भी शरीर रिलेक्स नहीं है और सुबह उठने के बाद बेचौनी जैसी महसूस हो रही है तो समझ लें नींद अच्छी नहीं आई।
यह भी पढ़ें –मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें
यह भी देखें –राजस्थान के UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा के साथ KBP Times का Exclusive Interview


