KBP Times

केरल नहीं अब केरलम् कहिए, मोदी कैबिनेट ने नाम बदलने के फैसले पर लगाई मुहर

pm Narendra Modi

Kerala Now Keralam: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज(24 फरवरी) केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी दी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जब से भाषा के आधार पर राज्य का निर्माण हुआ, तब से केरल का नाम केरलम करने की मांग की जा रही थी. इस मांग को आज कैबिनेट में मंजूरी दी गई है. भाषा के आधार पर राज्यों की सीमा तय होने और राज्य बनने के बाद से ही यह मांग लंबे समय से उठ रही है कि केरल का नाम केरलम होना चाहिए. मलयालम भाषा में इसे केरलम कहते हैं, इसलिए इसका नाम केरलम होना चाहिए. यह लंबे समय से मांग चल रही थी.

अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा कि इसका एक पूरा प्रोसेस है जिसमें राज्य सरकार और राज्य की विधानसभा का भी बड़ा रोल है. राज्य की विधानसभा की अनमुति उनके निर्णय और केंद्र सरकार के निर्णय पार्लियामेंट में इस पूरे निर्णय की प्रक्रिया रहेगी. बता दें कि केरल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं उससे पहले केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है.

गृह मंत्रालय ने तकनीकी बदलावों का सुझाव दिया था
बता दें कि नए प्रधानमंत्री कार्यालय(PMO) भवन सेवा तीर्थ में आयोजित पहली मंत्रिमंडल बैठक थी. इस नए भवन का हाल ही में उद्घाटन किया गया था. केरल विधानसभा ने इस प्रस्ताव को दूसरी बार पारित किया. क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहले प्रस्ताव की समीक्षा करते हुए कुछ तकनीकी बदलावों का सुझाव दिया था.

यह भी पढ़ें: उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस, सुरजेवाला बोले- अपराध का कोई प्रश्न ही नहीं…

संबंधित प्रस्ताव पेश करने वाले केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन चाहते थे कि केंद्र सरकार संविधान की आठवीं अनूसूची में शामिल सभी भाषाओं में दक्षिणी राज्य का नाम केरल से बदलकर केरलम कर दे. केरल विधानसभा ने 2023 अगस्त माह में इसी तरह का एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करते हुए इसे केंद्र को भेजा था, लेकिन गृह मंत्रालय ने इसमें कुछ तकनीकी बदलावों का सुझाव दिया था.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2