KBP Times

उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस, सुरजेवाला बोले- अपराध का कोई प्रश्न ही नहीं…

Randeep Singh Surjewala

Uday Bhanu Chib Arrest: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दिल्ली पुलिस द्वारा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को भारत AI प्रभाव शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर गिरफ्तार किए जाने पर कहा कि सरकार का विरोध करना जुल्म है तो कांग्रेस का हर व्यक्ति यह जुल्म बार-बार करेगा. अगर देश में विरोध करना और विरोध के नए-नए तरीके अपनाना जुल्म है तो हम इसे स्वीकारते हैं और हम इसे बार-बार करेंगे. अपराध का कोई प्रश्न ही नहीं है. विरोध दर्ज कराना अपराध नहीं हो सकता है. प्रजातंत्र में जनता के मुद्दों को उठाना अपराध नहीं हो सकता है. अगर सरकार देश के हितों को गिरवी रख दे तो यह अपराध नहीं हो सकता है.

“यूथ कांग्रेस के साथियों के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं”
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आगे कहा कि जब देश में कॉमन वेल्थ गेम्स चल रहे थे तब उस वैन्यू के बाहर सरकार के खिलाफ नारे कौन लगा रहा था? बीजेपी के लोग लगा रहे थे. वे भाजपा के लोग थे मगर उस समय के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्हें अपराधी नहीं कहा था. हम भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और यूथ कांग्रेस के साथियों के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं. देश में जब प्रजातंत्र का इतिहास लिखा जाएगा तो युवा कांग्रेस के साथियों पर संगीन अपराध की धाराएं लगाना भी एक काले अध्याय के तौर पर सदा याद किया जाएगा.

“क्या आप हमें डराना चाहते हैं?”
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर कहा कि भारत के हितों के साथ जो समझौता हो रहा है, उसके प्रति लोगों में आक्रोश है. राजनीतिक दल के रूप में हमारा कर्तव्य था कि हम उस आक्रोश को व्यक्त करें। यह हमारे संगठन का निर्णय था और उन्होंने जो प्रदर्शन किया वह अभिव्यक्ति की आजादी के प्रति एक कदम है. यह कदम उचित है या अनुचित है, इसका फैसला भारत की जनता करेगी. आप उनकी(भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब) गिरफ्तारी से क्या संदेश देना चाहते हैं? क्या आप हमें डराना चाहते हैं?

यह भी पढ़ें: “मोहब्बत की दुकान में नंगई-बेशर्मी का सामान…” उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर बोली बीजेपी

“कांग्रेस को डराने की कोशिश कर रहे हैं”
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मैं इस गिरफ्तारी को खारिज करता हूं. आज युवा नौकरी के लिए परेशान हो रहे हैं. देश का माहौल इतना खराब है जिस कारण प्रधानमंत्री पर लोगों का बहुत रोष है. ये लोग कांग्रेस को निशाना बना रहे हैं और कांग्रेस को डराने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस डरने वाली नहीं है. हम लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए सभी त्याग करेंगे.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2