KBP Times

MLC चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका, बिहार-महाराष्ट्र में निराशा, अपनी सरकार वाले कर्नाटक में भी खाता नहीं खुला!

MLC Election Results 2026

MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और बिहार की 28 विधान परिषद सीटों पर हुए चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं. सामने आए चुनावी आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस ने 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन किसी भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकी. खास बात यह है कि कर्नाटक में अपनी सरकार होने के बावजूद कांग्रेस को सफलता नहीं मिल.। हालांकि महाराष्ट्र की तीन सीटों पर मतगणना जारी होने की जानकारी भी सामने आई है.

चार राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर चुनाव नहीं लड़ा. बिहार में पार्टी ने पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन सभी को हार का सामना करना पड़ा. महाराष्ट्र की तीन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार मतगणना के दौरान पीछे बताए गए. कर्नाटक में भी पार्टी का खाता नहीं खुलने की बात सामने आई है.

बैलेट पेपर पर चुनाव को लेकर सियासी तंज
कांग्रेस लंबे समय से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाती रही है. विधान परिषद चुनाव बैलेट पेपर से होने के बावजूद पार्टी के कमजोर प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक विरोधियों ने सवाल उठाए हैं. वहीं बीजेपी के बारे में बताया गया है कि उसने 22 सीटों पर चुनाव लड़ा और 14 सीटों पर जीत दर्ज की.

बिहार में कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल
बिहार के चुनावी नतीजों पर कांग्रेस के भीतर भी असंतोष सामने आया है. कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने परिणामों को चिंताजनक बताते हुए संगठन की कमियां दूर करने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मामले का संज्ञान लेने की अपील की. मनोज कुमार ने यह भी कहा कि चुनाव प्रचार में नेताओं की जिम्मेदारियां स्पष्ट नहीं की गई थीं.

उम्मीदवार चयन पर भी उठे सवाल
कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी पार्टी के प्रदर्शन को निराशाजनक बताया. उन्होंने कहा कि कुछ सीटों पर बेहतर उम्मीदवार चुने जा सकते थे. उम्मीदवार चयन से जुड़े सवालों पर उन्होंने प्रदेश नेतृत्व और प्रभारियों से जवाब लेने की बात कही. इन प्रतिक्रियाओं के बाद कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज, चुनावी रणनीति और उम्मीदवार चयन को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें; चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर, आंध्र में स्कूल-कॉलेज-बिजली बंद, कई राज्यों में अलर्ट

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Diwali 2026

Diwali 2026: दिवाली पर चाहिए मां लक्ष्मी का आशीर्वाद? सफाई के दौरान घर से हटा दें ये चीजें

MLC Election Results 2026

MLC चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका, बिहार-महाराष्ट्र में निराशा, अपनी सरकार वाले कर्नाटक में भी खाता नहीं खुला!

Cyclone Arnab News

चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर, आंध्र में स्कूल-कॉलेज-बिजली बंद, कई राज्यों में अलर्ट

Bansuri Swaraj

उत्तराखंड में BJP ने 2027 चुनाव के लिए कसी कमर, कोटद्वार में बांसुरी स्वराज ने दिया बूथ मजबूती का मंत्र

Imran Khan

अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे HC से बड़ी राहत, भारत छोड़ने के आदेश पर रोक

Madan Rathore

“शगूफा लाकर यहां छेड़ देते हैं…” राहुल गांधी के विदेश दौरे पर मदन राठौड़ ने साधा निशाना

IND vs NZ

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक से न्यूजीलैंड में भारत का धमाका, 6 विकेट से जीता तीसरा T20

Brics Parliamentary Forum 2026

12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भारत का दमदार संदेश, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का संकल्प, ओम बिरला बोले- युद्ध नहीं…

Rahul Gandhi News

“हम रुकेंगे नहीं जब तक ज्ञानेश कुमार…” ‘वोट अधिकार जीने का अधिकार’ जनसुनवाई में बोले राहुल गांधी

2

2