KBP Times

प्रधानमंत्री मोदी के रिकॉर्ड पर इटली PM मेलोनी ने फोटो शेयर कर लिखा खास मैसेज, जो भविष्य में हमारे…

PM Modi 12 Years

PM Modi 12 Years: भारतीय राजनीति के इतिहास में नरेंद्र मोदी ने एक नया इतिहास रचा है. उन्होंने सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है. इस मौके पर देश और दुनिया से पीएम मोदी को शुभकामनाएं मिल रही है. इसी कड़ी में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई, जो आज भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं. हाल के हफ्तों में रोम में फिर से मिलना और एक विशेष रणनीतिक साझेदारी शुरू करना खुशी की बात है,जो भविष्य में हमारे राष्ट्रों और हमारे लोगों के लिए नए अवसर पैदा करने की उम्मीद करती है.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई 2026 में यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली पांच देशों की यात्रा पर गए थे. इस दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी ने ‘मेलोडी’ टॉफी का पैकेट गिफ्ट के तौर पर दिया था, जिसका वीडियो खुद इटली PM मेलोनी ने शेयर करते हुए लिखा था “Thank you for the gift.पीएम मोदी के साथ मेलोनी का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था.

मलेशिया के प्रधानमंत्री ने भी दी बधाई
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री बनने पर दिल से बधाई दी है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने गए प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री मोदी को हार्दिक बधाई. यह उपलब्धि उनके वर्षों की समर्पित जनसेवा और भारत के विकास, समृद्धि और वैश्विक मंच पर उसकी स्थिति को आगे बढ़ाने में उनके नेतृत्व का प्रमाण है.मलेशिया भारत के साथ अपनी करीबी और पुरानी दोस्ती को महत्व देता है और मैं दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और अपने लोगों के लिए अवसरों का विस्तार करने में सहयोग जारी रखने के लिए उत्सुक हूं. मैं प्रधानमंत्री मोदी की निरंतर सफलता और भारत के लोगों के लिए निरंतर शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं.

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने पीएम मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दशकों की उनकी समर्पित जन-सेवा और नेतृत्व का एक सशक्त प्रमाण है.

“UK-भारत की साझेदारी के लिए भी अच्छी बात”
UK के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा भारत के सबसे लंबे समय तक चुने हुए प्रधानमंत्री रहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई. यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में एक शानदार उपलब्धि है और UK-भारत की साझेदारी के लिए भी अच्छी बात है, जो लगातार और मजबूत होती रहेगी.

“सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं”
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आप भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं. आपको बधाई! आपकी अगुवाई में भारत न सिर्फ़ चांद पर पहुंचा है, बल्कि सितारों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है.

यह भी पढ़ें: अपाचे हेलीकॉप्टर पर हमले के बदले में अमेरिका का ईरान पर हवाई अटैक, होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बंद

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2