KBP Times

इंदौर के एक घर में लगी आग, 7 लोगों की जलकर हुई मौत, 3 लोग गंभीर रूप से झुलसे

Indore Fire News

Indore Fire News:मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक मकान में आग लगने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य और रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है. वहीं तीन लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार सुबह 4 बजे के करीब हुई. पुलिस के अनुसार, आग पहले घर के बाहर खड़ी गाड़ी में लगी थी, बाद में घर के अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया. कुछ देर बाद एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे, जिससे पूरा इलाका दहल गया. धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान का एक हिस्सा तक ढह गया. वहीं मकान के अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला.

कार में लगी आग घर तक पहुंची
बताया जा रहा है कि जब घर में आग लगी तो उस समय परिवार के कुछ रिश्तेदार भी घर आए हुए थे, क्योंकि घर में 16 फरवरी को ही शादी थी. जांच के दौरान पता चला है कि मकान के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्ज हो रही थी, उसी दौरान शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई. आग लगने से चार सिलेंडरों में विस्फोट हो गया. जिससे आग तेजी से फैलती चली गई. बता दें कि घर के अंदर करीब 15 गैस सिलेंडर और रखे हुए थे. अगर उनमें ब्लास्ट हो जाता तो हालात और ज्यादा बिगड़ सकते थे. मृतकों में मनोज पुगलिया की बहू सिमरन पत्नी सौरभ पुगलिया भी शामिल है. जबकि सौरभ को रेस्कयू कर बचा लिया गया. इसके अलावा विजय सेठिया उनकी पत्नी सुमन सेठिया और बेटा छोटू सेठिया की भी मौत हो गई. इसके अलावा 65 वर्षीय मनोज और राशि सेठिया और टीनू भी की जान चली गई. झुलसने वालों में मनोज पुगलिया के बेटे सौरभ और हर्षित के अलावा एक और भी शामिल है.

यह भी पढ़ें: बंगाल में TMC ने 291 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान, भवानीपुर में ममता बनर्जी का सुवेंद्र अधिकारी से मुकाबला

मंत्री बोले- घटना की जांच कराई जाएगी
घटना के बाद मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उस इलाके का दौरा किया. उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत दुखद और चिंताजनक घटना है. आग EV के चार्जिंग पॉइंट से लगी, जो चिंता की बात है. हमने अधिकारियों से घटना की जांच के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी बनाने को कहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) बनाया जा सके. इसकी पूरी जांच कराई जाएगी.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2