KBP Times

दिल्ली में जुमे की नमाज से पहले कड़ी सुरक्षा, फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास पुलिस-पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

Faiz-e-Ilahi Mosque Demolition

Faiz-e-Ilahi Mosque Demolition: दिल्ली के तुर्कमान गेट के फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने और पुलिस पर पत्थरबाजी से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. हिंसा और पत्थबाजी के बाद आज दिल्ली के फैज-ए-इलाही मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की जाएगी. इस दौरान दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी. इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.

घर या पास की मस्जिद में नमाज अदा करने की अपील

वहीं दूसरी तरफ मस्जिद के मुख्य संरक्षक नजमुद्दीन चौधरी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.उन्होंने कहा है कि लोग अपने घर या आसपास की मस्जिद में ही नमाज अदा करें.प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा बल लगातार इलाके पर नजर बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में जुमे की नमाज से पहले कड़ी सुरक्षा, फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास पुलिस-पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

बता दें कि 6 नवंबर की आधी रात को तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने गई एमसीडी की टीम और पुलिस पर पथराव कर दिया था. इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे. हालात बेकाबू होते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. इसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है. जिसके तहत चार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई थी.

हिंसा की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मामले एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस जांच के जरिए पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हिंसा के पीछे कोई संगठित साजिश तो नहीं थी. प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2