KBP Times

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायली PM नेतन्याहू को फोन पर लगाई फटकार, कहा-‘.. तो तुम जेल में होते…”

Donald Trump

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन पर बातचीत के दौरान फटकार लगाई है. ट्रंप ने लेबनान में इजरायली सैन्य कार्रवाई पर नाराजगी जताई है.एक्सियोस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने गुस्से में PM नेतन्याहू को पागल तक कह दिया.इसके साथ ही उन पर अहसान न मानने का आरोप भी लगाया है. उन्होंने कहा कि आखिर तुम कर क्या रहे हो, अगर मैं नहीं होता तो तुम जेल में होते, मैं तुम्हे बचा रहा हूं.ट्रंप की फटकार लगने के बाद इजरायल ने अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर किया दावा
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने नेतन्याहू से सीधे बात की और लेबनान पर बड़े हमले से बचने की अपील की.ट्रंप ने यह भी कहा कि बातचीत के बाद इजरायली नेतृत्व ने अपने सैनिकों को पीछे बुला लिया.उन्होंने पोस्ट में “थैंक्यू बीबी” लिखकर बातचीत के सकारात्मक नतीजे की ओर इशारा किया.वहीं अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,दोनों नेताओं के बीच बातचीत पूरी तरह सहज नहीं थी.कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ट्रंप ने नेतन्याहू की नीति पर नाराजगी जताई और यहां तक कहा कि उनके बिना समर्थन के नेतन्याहू को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता था.हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ईरान और क्षेत्रीय तनाव का असर
इस घटनाक्रम के बीच ईरान की ओर से भी बयान सामने आया है, जिसमें उसने लेबनान पर इजरायली हमलों को लेकर अमेरिका के साथ चल रही बातचीत पर पुनर्विचार की बात कही है. इससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका बनी हुई है. इजरायल के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उस फैसले की आलोचना की है, जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आग्रह के बाद लेबनान पर प्रस्तावित हमलों को रोक दिया है. राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्वीर ने सोशल मीडिया पर नेतन्याहू से ट्रंप को ‘ना’ कहने और हिजबुल्लाह पर हमला जारी रखने की अपील की है.

कूटनीतिक हलकों में हलचल
ट्रंप-नेतन्याहू की इस बातचीत को पश्चिम एशिया में बदलते रणनीतिक समीकरणों के रूप में देखा जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटनाक्रम से आने वाले दिनों में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच कूटनीतिक समीकरण और अधिक जटिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के इस्तीफे पर सस्पेंस, IRGC का सत्ता कब्जाना बताया जा रहा वजह

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Viral video

जयपुर में B.Ed कॉलेज की छात्रा ने स्टेज पर डांस से बांधा समां, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Mehndi

शादी से पहले दुल्हन को लगायी जाती है मेहंदी, इसके पीछे क्या है कारण ?

mango

आम और दूध को एक साथ लेना कितना सही है? जानें

NTA issue Admit card

NEET UG 2026 Re Exam के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Akhilesh Yadav

‘हिंदू जहरीला हो गया’ बयान पर गरमाई सियासत, BJP ही नहीं कांग्रेस-AIMIM ने भी अखिलेश को घेरा

mehengai badhi

थोक महंगाई बढ़कर 9.68% पर पहुंची, जरूरत के सामान, फ्यूल के दाम बढ़े

India A with Sri Lanka

ट्राई सीरीज में इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को 266 रन का दिया टारगेट, सूर्यवंशी फिर हुए फेल

Narendra Modi

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का PM मोदी ने किया स्वागत, कहा- दुनिया भर में गंभीर…

suchita ugale sucide

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले की मौत, घर में मिली लाश, कुछ घंटे पहले पोस्ट की रील

2

2