KBP Times

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले की मौत, घर में मिली लाश, कुछ घंटे पहले पोस्ट की रील

suchita ugale sucide

Sanchita Ugale Sucide : टीवी पर चर्चित सीरीयल कुमकुम भाग्य की अभिनेत्री संचिता उगले ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि उगले द्वारा आत्महत्या किए जाने और किन परिस्थितियों में मौत हुई इसकी आधिकारिक रुप से जानकारी सामने नहीं आई है। अभिनेत्री संचिता का शव फंदे से लटका मिला होने के आधार पर उनके द्वारा आत्महत्या किया जाना माना जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उन्होंने साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगाई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच जारी है।

अनेक टीवी शो और फिल्में कीं

संचिता उगले ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया है। वह लोकप्रिय टीवी शो कुमकुम भाग्य, वागले की दुनिया जैसे कई शो का हिस्सा रह चुकी थीं। उन्होंने फिल्म छावा में भी काम किया था, जिसमें विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। पुलिस के अनुसार, एक्ट्रेस अपने माता-पिता और बहन के साथ मुंबई के नालासोपारा में रहती थीं। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। समाचार सुनकर संचिता के फैंस और सेलेब्स के होश उड़ गए हैं. संचिता ने आखिर ये कदम क्यों उठाया, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. संचिता की उम्र 30 साल बताई जा रही है. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. हर कोई स्तब्ध है।

मौत से कुछ घंटों पहले पोस्ट किया वीडियो

संचिता के निधन से ठीक कुछ घंटों पहले ही उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील पोस्ट की गई थी। वीडियो में एक्ट्रेस ढफली वाले ढफली बजा गाने पर लिपसिंक करती दिखी थीं। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, मैं नाचूं, तू नचा। ये वीडियो देख अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो रहा है कि एक्ट्रेस कभी सुसाइड जैसा कदम उठा सकती थी. इसमें वो कैमरा हाथ में पकड़े हुए हैं. उनके चेहरे की मुस्कुराहट के पीछे किस बात का दर्द छिपा था, ये जानने की कोशिश पुलिस कर रही है.

संचिता ने लगाई फांसी

संचिता ने साजन घर, कुमकुम भाग्य, वागले की दुनिया और दिलवाली दूल्हा ले जाएगी जैसे शोज में काम किया था. सबसे हैरानी की बात ये है कि 2020 में इसी तारीख को सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हुई थी. संचिता टीवी और फिल्मों, दोनों में अपने किरदारों के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म छावा में काम किया था. वो ताराबाई के रोल में नजर आई थीं.

यह भी पढ़ें : लगान’ के 25 साल पूरे होने पर आमिर ने दी पार्टी, नामी सितारों ने की शिरकत

यह भी देखें: लाखों खर्च फिर भी बदहाल सामोद! गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2