KBP Times

आम और दूध को एक साथ लेना कितना सही है? जानें

mango

Mango : फलों के राजा के रुप में प्रसिद्व आम सभी लोगों का पसंदीदा फल है। हर व्यक्ति आम के लिए गर्मी के मौसम का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कोई आम को सीधेतौर पर खाना पसंद करता है, तो कोई आम को चटनी या शेक के रूप में लेना पसंद करता है। इसमें कुछ मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन पाए जाते हैं। वहीं, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स होता है। लेकिन, क्या आम को दूध के साथ लिया जा सकता है? आम और दूध का शेक पीने से कोई नुकसान तो नहीं होता? आइए, जानते हैं-

क्या आम और दूध को एक साथ ले सकते हैं?

आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन के अनुसार आप आम और दूध को एक साथ ले सकते हैं। आमतौर पर इस कॉम्बिनेशन को हेल्थ के लिए सुरक्षित माना जाता है। आम और दूध को एक साथ लेने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। ज्यादातर लोग मैंगो शेक के तौर पर इनका सेवन करते हैं।

आम और दूध को एक साथ लेने के फायदे

आप आम और दूध का शेक बनाकर पी सकते हैं। इस शेक को पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। जैसे-

-मैंगो शेक पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। रोजाना मैंगो शेक पीने से आप दिनभर एनर्जेटिक रह सकते हैं।
-मैंगो शेक पीने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं।
-इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं।
-आम और दूध को एक साथ लेने से हड्डियों को मजबूत मिल सकती है।
-आम में विटामिन-सी और ए होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं।

क्या कहता है आयुर्वेद?

रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि आयुर्वेद में आम और दूध को खाने की अनुमति है। लेकिन, कच्चे या खट्टे आम को दूध के साथ लेने से बचना चाहिए। वरना, पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

क्या कहती है रिसर्च?

रिसर्च गेट में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, दूध और आम को एक साथ लेने से स्वाद तो बढ़ता है। यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। दूध और आम को एक साथ लेने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स मिलते हैं। आप मैंगो शेक के रूप में आम और दूध का सेवन कर सकते हैं। उपलब्ध शोधों के मुताबित, आम और दूध को एक साथ लेने से किसी नुकसान का प्रमाण नहीं मिला है। इसलिए हर व्यक्ति आम और दूध का एक साथ सेवन कर सकता है।

यह भी पढ़ें : Protein की कमी होने पर शरीर देता हैं संकेत, जानिए

यह भी देखें: लाखों खर्च फिर भी बदहाल सामोद! गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2