KBP Times

‘हिंदू जहरीला हो गया’ बयान पर गरमाई सियासत, BJP ही नहीं कांग्रेस-AIMIM ने भी अखिलेश को घेरा

Akhilesh Yadav

Uttar Pradesh Politics: समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जावेद अली ने मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया है. उन्होंने बीजेपी पर देश में जहर फैलाने का आरोप लगाते हुए देश के बहुसंख्यक को जहरीला बताया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी द्वारा फैलाए जा रहे जहर को बहुसंख्यक समाज निगलने लगा है, जिससे हिंदू-मुस्लिम के बीच विश्वास में कमी आई है. सपा सांसद के बयान पर बयानबाजी तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जावेद अली हों या अखिलेश यादव, ये बयान देना कि हिंदू जहरीला हो गया है. हां, हिंदू जहरीला हो गया है उसके लिए जो कट्टरपंथी हो गए है.हिंदू जहरीला हो गया है उसके लिए जो देश विरोधी हैं.

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि हिंदू जहरीला हो गया है जो धार्मिक स्थलों से देश को टुकड़े-टुकड़े करने की बात करते हैं.हिंदू जहरीला उसके लिए है, अखिलेश यादव के सहारे पर ये बोल रहे हैं और इसका खामियाजा अखिलेश यादव को चुनावों में भुगतना पड़ेगा. जब हिंदू एक-एक पाई का हिसाब लेगा कि हम कितने जहरीली हैं और किसको-किसको काटेंगे.

“सपा हिंदू विरोधी राजनीति कर रही है”
बीजेपी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सपा सांसद जावेद अली खान ने हिंदू समाज को ‘जहरीला’ बताया है और अखिलेश यादव ने इस बयान के खिलाफ एक शब्द तक नहीं कहा. यह कोई जुबान फिसलने की घटना नहीं है. यह समाजवादी पार्टी की सोच और विचारधारा को उजागर करता है.जब आपकी ही पार्टी का सांसद भारत की 80% आबादी का अपमान करे और पार्टी नेतृत्व चुप्पी साध ले,तो संदेश साफ है- सपा हिंदू विरोधी राजनीति कर रही है. अखिलेश यादव, क्या आप अपने सांसद के इस बयान से सहमत हैं?

” बहुत गलत शब्दावली है”
सपा सांसद जावेद अली खान के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि बहुत गलत शब्दावली है. अगर बहुसंख्यक तादाद में सेक्युलर न हों, तो देश का ताना-बाना ही बिगड़ जाए. ऐसा नहीं है कुछ लोगों की वजह से आप इस तरह से ऐसे बोल सकते हैं? गलत बात है.

“मुसलमानों के अलावा कोई वोट बैंक ही नहीं”
AIMIM नेता शादाब चौहान ने भी समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता बौखलाहट में ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस समय बौखला के मूल विषयों पर बात न करके वो इस प्रकार की बातें कर रही है और उनके पास मुसलमानों के अलावा कोई वोट बैंक ही नहीं है. इसीलिए उनको अभी याद आया है कि दूसरे समाज में भी उनको जाना है, बताइए बुंदेलखंड में समाजवादी पार्टी के कितने विधायक हैं? यह बात भी स्पष्ट है कि यूपी का मुसलमान एक नए राजनीतिक विकल्प के रूप में असदुद्दीन ओवैसी और AIMIM को स्वीकार कर चुका है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का PM मोदी ने किया स्वागत, कहा- दुनिया भर में गंभीर…

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2