KBP Times

शादी से पहले दुल्हन को लगायी जाती है मेहंदी, इसके पीछे क्या है कारण ?

Mehndi
Mehndiमेहंदी का उपयोग हजारों साल पहले से किया जा रहा है. प्राचीन मिस्र और भारत के मुगल काल में भी इसका विशेष महत्व था. मेहंदी को शुभता, सौभाग्य और खुशहाल वैवाहिक जीवन का प्रतीक माना गया है.

वैदिक मान्यताएं

वैदिक मान्यताओं में मेहंदी को प्रेम, समृद्धि और फर्टिलिटी से जोड़कर देखा जाता है. यही कारण है कि शादी से पहले दुल्हन के हाथों और पैरों पर सुंदर मेहंदी रचाने की परंपरा आज भी निभाई जाती है. मेहंदी में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो त्वचा की देखभाल में मदद कर सकते हैं. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, यह त्वचा संबंधी कुछ समस्याओं से बचाव में सहायक मानी जाती है. इसके अलावा मेहंदी का उपयोग लंबे समय से शरीर को ठंडक पहुंचाने और सिरदर्द या थकान जैसी परेशानियों को कम करने के लिए भी किया जाता रहा है.

भारतीय संस्कृति

भारतीय संस्कृति में मेहंदी को शुभ माना जाता है. शादी के दौरान इसे दुल्हन के नए जीवन की खुशहाल शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. मेहंदी के डिजाइनों में बने मोर, कमल और अन्य पारंपरिक आकृतियां प्रेम, सुंदरता, पवित्रता और समृद्धि का संदेश देती हैं. शादी की रस्मों में एक लोकप्रिय मान्यता यह भी है कि दुल्हन की मेहंदी का रंग जितना गहरा चढ़ता है, पति और ससुराल वालों का प्यार उतना अधिक माना जाता है. हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन यह परंपरा आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है.

धार्मिक मान्यताएं

धार्मिक मान्यताओं में मेहंदी को फर्टिलिटी, प्रेम और अच्छे भाग्य का प्रतीक माना गया है. ऐसा विश्वास है कि इसकी लाल-भूरी रंगत नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखती है और नवविवाहित जोड़े के जीवन में सुख-समृद्धि लाती है. हालांकि आज के समय में मेहंदी को सिर्फ साज-सजावट का हिस्सा माना जाता है. जिसके कारण गाढ़े रंग के लिए इसमें केमिकल मिलाया जाने लगा है. यदि आपको मेहंदी के असली फायदे चाहिए तो सादे असली हेना की इस्तेमाल करें. इसके लिए आप मेहंदी के पत्ते को पीसकर कोन में भर सकते हैं. कलर को गाढ़ा करने के लिए इसमें आप नींबू का रस भी डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Jewelry के साथ Stylish दिखना है तो पहुंच जाएं दिल्ली, यहां मिलेगी सबसे सस्ती

यह भी देखें: लाखों खर्च फिर भी बदहाल सामोद! गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2