KBP Times

NEET UG 2026 Re Exam के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NTA issue Admit card

NTA : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो भी अभ्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र को चेक करने के साथ साथ डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अगर किसी कारणवश वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आती है तो डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जरूरी दस्तावेज है। इसमें परीक्षार्थी का नाम रोल नंबर परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी और परीक्षा का समय जैसी महत्वपूर्ण सूचनाएं शामिल होती हैं। एनटीए ने सलाह दी है कि अगर किसी परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड में कोई गलती है तो वह तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करे। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा किसी भी तरह के संदेह या जानकारी के लिए आधिकारिक ईमेल आईडी पर भी मेल भेजा जा सकता है। यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि एडमिट कार्ड में दिए गए प्रश्न पत्र के माध्यम परीक्षा केंद्र तारीख और समय में किसी भी परिस्थिति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं

  • सबसे पहले एनटीए नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर NEET UG 2026 एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड जैसी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और सबमिट बटन दबाएं।
  • इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी जहां आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • अब इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

परीक्षा का पैटर्न और माध्यम

नीट यूजी 2026 की यह परीक्षा पेन और पेपर मोड के जरिए एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45 और 45 प्रश्न होंगे जबकि बायोलॉजी से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा को पूरा करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। वहीं दिव्यांग कैंडिडेट्स को एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा चाहे वे स्क्राइब का इस्तेमाल कर रहे हों या नहीं। अपनी सुविधा के अनुसार अंग्रेजी हिंदी या अन्य क्षेत्रीय भाषाओं जैसे असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और उर्दू में से किसी एक भाषा का चयन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले छात्रों का बवाल, पाटलिपुत्र स्टेशन पर पथराव-तोड़फोड़, पुलिस ने की फायरिंग

यह भी देखें: लाखों खर्च फिर भी बदहाल सामोद! गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2