KBP Times

दिल्ली में आतिशी के बयान पर सियासी संग्राम, BJP का प्रदर्शन, सांसद कमलजीत बोलीं- मानसिकता पर प्रश्न…

Atishi Statement Dispute

Atishi Statement Dispute: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के गुरु तेग बहादुर जी का कथित तौर पर अपमान करने वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी आतिशी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. इस दौरान भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में गुरु तेग बहादुर के कार्यक्रम को लेकर चर्चा के बीच में, जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने किया वह स्तब्ध करने वाला है. गुरु तेग बहादुर जो हिंद की चादर कहलाते हैं, जिन्होंने अपने समाज की रक्षा का लिए खुद का बलिदान किया, ऐसे गुरु के बारे में इस तरह का बयान आतिशी की मानसिकता पर प्रश्न करता है. उन्हें इसे लेकर माफी मांगनी चाहिए और अपना इस्तीफा देना चाहिए.

वह माफी के लायक नहीं है

इस दौरान भाजपा नेता आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के अंदर जिस तरह विपक्ष की नेता आतिशी ने गुरुओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की, वह माफी के लायक नहीं है. जिस तरह की बातें AAP के नेता कर रहे हैं, सत्ता जाने की बौखलाहट उनकी बातों में दिखाई दे रही है जो बहुत ही गैर जिम्मेदाराना है. मैं इसकी निंदा करता हूं. उन्हें(आतिशी) सजा मिलनी चाहिए. वे यहां उपस्थितरहकर, दिल्ली की समस्याओं पर बातकरते हुए गोवा चली जाती हैं. उनका यह गैर जिम्मेदाराना व्यवहार जनता देख रही है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में जुमे की नमाज से पहले कड़ी सुरक्षा, फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास पुलिस-पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

सदन को परेशान करने का काम कर रही है

वहीं दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली विधानसभा शीतकालीन सत्र पर कहा कि दो दिन पूर्व जब सदन में गुरुओं पर चर्चा हो रही थी तो अभद्र टिप्पणियां और गैर वाजिब बाते उन्होंने सदन में की. हमने उन्हें पूरा अवसर दिया. वो पहले प्रदूषण पर चर्चा पर हमेशा बात करते थे लेकिन जब उन्हें मौका मिला तो प्रदूषण पर 12 साल के नाकामयाबी का जवाबदेना पड़े इसलिए उन्होंने सदन को परेशान करने का काम कर रही है और चर्चा से भाग रही है. AAP का नाकरापन, उनका 10 साल का जो कुशासन रहा इससे वो भाग नहीं सकते हैं जनता को उनको इसका जवाब देना पड़ेगा. दिल्ली के मुद्दों पर चर्चाहो इसलिए वे ऐसा प्रयास करते हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2